10
BREAKING NEWS
पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!
No menu items available
BREAKING
पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!भाजपा नेता निकला गांजा तस्कर, तीन भाइयों के साथ गिरफ्तार, गांजा-शराब और कैश बरामद!बच्चों की पढ़ाई गई तेल लेने, कुर्सी पर पैर रखकर सोते रहे शिक्षक; DEO ने मांगा जवाब!समस्तीपुर में दबंगई की हद; महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने का VIDEO वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR; आरोपी की तलाश में छापेमारी!मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख से अधिक का कथित घोटाला; HRMS पोर्टल से फर्जी वेतन भुगतान, दो डाटा ऑपरेटरों पर FIR; गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम!पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
9 minutes ago
JDU के पोस्टर से ललन सिंह गायब, नीरज कुमार ने भी दिखाए तेवर! बोले- उनसे आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं!
24 minutes ago
जिस बेटी को गोद में खिलाया, उसी का जीते-जी कर दिया श्राद्ध; दूसरी जाति में शादी से नाराज पिता-भाई ने तोड़े रिश्ते!
32 minutes ago
जिस शिक्षिका ने जिंदगीभर बच्चों का भविष्य संवारा, बुढ़ापे में वही कमरे में बदहाल मिलीं; दिवंगत पार्षद की पत्नी का रेस्क्यू!
39 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर NIA का शिकंजा; AK-47 बरामदगी केस में संदीप सिन्हा गिरफ्तार!
51 minutes ago

पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!

मोतिहारी: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। यहां एक मॉडल स्कूल...

मोतिहारी: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। यहां एक मॉडल स्कूल के गणित शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर नेपाल ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले कि नाबालिग को किसी अनहोनी का सामना करना पड़ता, इंडो-नेपाल बॉर्डर के महुअवा चेक पोस्ट पर तैनात SSB के जवानों ने शिक्षक को छात्रा के साथ पकड़ लिया और उसे सुरक्षित बचा लिया।

मामले में गिरफ्तार शिक्षक की पहचान कासिम आलम के रूप में हुई है, जो दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह मूल रूप से केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान हाई स्कूल में गणित शिक्षक के पद पर तैनात था। जून 2026 में उसे मॉडल स्कूल प्लस-टू लखौरा में गणित शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। आरोप है कि इसी विद्यालय की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को उसने अपने प्रभाव में लिया और उसे लेकर नेपाल जाने की कोशिश की।

बॉर्डर पर SSB की सतर्कता से बची छात्रा

बताया जा रहा है कि शिक्षक छात्रा को लेकर नेपाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान महुअवा चेक पोस्ट पर तैनात SSB जवानों की नजर दोनों पर पड़ी। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए महुअवा थाना पुलिस को सूचना दी। SSB ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और शिक्षक तथा छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया।

शिक्षक जेल भेजा गया, छात्रा चाइल्ड लाइन सेंटर में

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार शिक्षक को जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच के बाद उसे मोतिहारी स्थित चाइल्ड लाइन सेंटर को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रा को नेपाल ले जाने के पीछे की वास्तविक मंशा और उसे बेचने की कथित साजिश के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने शिक्षक कासिम आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना ने स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षक-छात्र संबंधों की मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अपनी ही छात्रा को बहला-फुसलाकर सीमा पार ले जाने का आरोप लगा है।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top