19
BREAKING NEWS
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!
No menu items available
BREAKING
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
9 hours ago
शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
9 hours ago
दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!
9 hours ago
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
9 hours ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
9 hours ago

जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!

किशनगंज: देश आजादी के 79 साल पूरे कर चुका है, लेकिन किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में विकास की एक तस्वीर...

किशनगंज: देश आजादी के 79 साल पूरे कर चुका है, लेकिन किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड में विकास की एक तस्वीर आज भी लोगों को सवाल करने पर मजबूर करती है। यहां नोदिया टोली-बैसा घाट पर खकवा नदी के ऊपर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को शव तक नदी पार कर ले जाना पड़ता है। सोमवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 20 वर्षीय शहनसवी बेगम के शव को भी ग्रामीण कंधे पर उठाकर नदी में उतरे और खकवा नदी पार कर बैसा कब्रिस्तान पहुंचे।

शोक के बीच नदी पार करने की मजबूरी

बीरपुर निवासी सईदुर्रहमान की 20 वर्षीय बेटी शहनसवी बेगम की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर निकले। बैसा कब्रिस्तान पहुंचने के रास्ते में खकवा नदी पड़ती है। घाट पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीण शव को कंधे पर लेकर नदी के पानी में उतर गए।

यह दृश्य इलाके की वर्षों पुरानी समस्या को एक बार फिर सामने ले आया। अपनों को खोने का गम झेल रहे परिवार के सामने अंतिम विदाई तक पहुंचने के लिए नदी पार करने की मजबूरी थी।

कई गांवों की जिंदगी इसी घाट पर निर्भर

नोदिया टोली, चकचकी, झींगाकाटा, दोगाछी, दर्जी टोला, लाटटोला, बैसा, तेघरिया और धापरटोली समेत कई गांवों के हजारों लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ कब्रिस्तान जाने का रास्ता नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आवाजाही का भी महत्वपूर्ण मार्ग है।

बरसात में खतरनाक हो जाता है रास्ता

ग्रामीणों के मुताबिक गर्मी और सामान्य मौसम में किसी तरह नदी पार कर ली जाती है, लेकिन बरसात में खकवा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ खतरा कई गुना बढ़ जाता है। तेज बहाव के बीच नदी पार करना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना हो या किसी की अंतिम यात्रा—हर बार ग्रामीणों को इसी जोखिम से गुजरना पड़ता है।

कई बार उठी पुल निर्माण की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से स्थल निरीक्षण किए जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन अब तक पुल निर्माण शुरू नहीं हो सका है।

जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम के अनुसार, पुल निर्माण को लेकर अधिकारियों से कई बार बातचीत की गई है। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री के समक्ष भी इस समस्या को रखा गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।

ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब बनेगा पुल?

ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से कई गांवों के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में नदी पार करने का खतरा भी खत्म होगा।

फिलहाल सवाल यही है कि आखिर कब तक ग्रामीण अपने प्रियजनों के शव को कंधे पर लेकर नदी पार करने को मजबूर रहेंगे? आजादी के 79 साल बाद भी एक पुल का इंतजार स्थानीय लोगों के लिए विकास की हकीकत पर सवाल खड़ा कर रहा है।

ग्रामीणों ने किशनगंज जिलाधिकारी और बिहार सरकार से नोदिया टोली-बैसा घाट पर खकवा नदी के ऊपर जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़े: बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

किशनगंज से रज़ी अहमद की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top