15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
2 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
2 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
2 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
2 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
2 hours ago

Bihar: लखीसराय में मुखिया समन्वय सम्मेलन, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वसूली पर जोर!

लखीसराय: बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मंगलवार को संग्रहालय एडिटोरियम, लखीसराय में एक दिवसीय मुखिया समन्वय...

लखीसराय: बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मंगलवार को संग्रहालय एडिटोरियम, लखीसराय में एक दिवसीय मुखिया समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, नए ऋण उपलब्ध कराने, ऋण की समय पर वसूली और पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को पंचायत स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य पंचायत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण लोगों को बैंकिंग सुविधाओं, विभिन्न ऋण योजनाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा बैंक ऋण की समय पर अदायगी के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करना रहा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विभोर कुमार, जीविका डीपीएम अनीता कुमारी, बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप, मुख्य प्रबंधक अभिषेक कुमार, मुख्य प्रबंधक रोमिल रोहित समेत बैंक के अधिकारी और विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

पंचायत और बैंक की भूमिका एक-दूसरे की पूरक : डीएम

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बैंक और पंचायतों की भूमिका एक-दूसरे की पूरक है। मुखिया और अन्य पंचायत प्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों को बैंक की ऋण योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को नया ऋण उपलब्ध कराने के साथ पुराने ऋण की समय पर अदायगी के लिए भी लोगों को जागरूक करना जरूरी है। बैंक से लिया गया ऋण आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने का माध्यम है। समय पर ऋण चुकाने से बैंक की राशि दोबारा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जा सकती है।

डीएम ने मुखिया से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत में ऋण लेने वाले लोगों को समय पर किस्त और बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित करें तथा ऋण वसूली में प्रशासन और बैंक को सहयोग दें।

पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष चर्चा

सम्मेलन में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना पर भी विशेष चर्चा हुई। बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से पात्र उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने के लिए सरल और सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

बैंक अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पात्र परिवारों को योजना की जानकारी दें और उन्हें बैंकिंग सुविधा से जोड़ने में सहयोग करें। इससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ बिजली खर्च में राहत मिलने की दिशा में मदद मिल सकती है।

डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन की जानकारी

सम्मेलन के दौरान बैंक अधिकारियों ने विभिन्न ऋण योजनाओं, वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी प्रायोजित योजनाओं और पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऋण सुविधा के बारे में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी।

बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरदीप ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने और पात्र लाभुकों को विभिन्न ऋण योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ऋण की समयबद्ध अदायगी के लिए भी लोगों को जागरूक करने की अपील की।

बैंक, प्रशासन और पंचायत के बेहतर समन्वय पर जोर

सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि जनप्रतिनिधि, प्रशासन और बैंक के बीच बेहतर समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कृषि, व्यवसाय और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ावा दिया जा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से नए एवं पात्र लाभुकों को बैंक से जोड़ने, पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और बैंक ऋण की समय पर वसूली में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से जिले में वित्तीय समावेशन, स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top