5
BREAKING NEWS
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!14 मार्च को उठनी थी डोली, उससे पहले उठी अर्थी; गोपालगंज में युवती की हत्या से गांव में सनसनी!विदेशी सैलानियों से गुलजार हुआ बोधगया, महाबोधि मंदिर में गूंज रहा 'बुद्धं शरणं गच्छामि' का मंत्र!लखीसराय नगर परिषद का होगा विस्तार, दामोदरपुर और साबिकपुर पंचायत के कई टोले-मोहल्ले होंगे शामिल!
No menu items available
BREAKING
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!कंधों पर बस्ता, हाथों में तख्ती… नशामुक्त समाज बनाने निकली नई पीढ़ी, एझी की गलियों में गूंजा बदलाव का शंखनाद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!
3 minutes ago
मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!
23 minutes ago
गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!
34 minutes ago
एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!
39 minutes ago
मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!
53 minutes ago

एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!

लखीसराय: सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी...

लखीसराय: सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देते हुए सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर रहा। सुबह प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

प्रकाश पर्व पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य ग्रंथी सुरजीत सिंह ने भजन-कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन, आध्यात्मिक शिक्षाओं और मानव कल्याण के लिए दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को जाति-पाति, ऊंच-नीच और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की सीख दी। उनकी शिक्षाओं में सभी मनुष्यों को समान माना गया है।

लंगर की पंगत में दिखी समानता और भाईचारे की मिसाल

मुख्य ग्रंथी ने कहा कि सिख धर्म में लंगर की परंपरा समानता का जीवंत उदाहरण है। यहां अमीर-गरीब, छोटे-बड़े और अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन करते हैं। लंगर में किसी के लिए वीआईपी या सामान्य होने का भेद नहीं होता। गुरु नानक देव जी की यही शिक्षा पूरी दुनिया को प्रेम, सेवा, सद्भाव और भाईचारे के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने टेका मत्था

इस अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा भी गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने गुरु दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और सिख समाज सहित उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक अरदास की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में भव्य लंगर का आयोजन हुआ। इसमें सभी धर्मों और समुदायों के हजारों लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर लंगर छका। सेवा, समर्पण और समानता का यह दृश्य सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव की मिसाल बना।

कार्यक्रम में सिख समाज के सतपाल सिंह, निखिल खुराना, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन सिंह चावला, मोनू अजमानी, प्रीति अजमानी, आशा खुराना, महेंद्र सिंह चावला, कृष्ण लाल अजमानी, जितेंद्र सलूजा, हैप्पी सिंह चावला, परमजीत सिंह, पूजा अजमानी, कुसुम कौर एवं गगनदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, भाजपा नेता हिमांशु पटेल और अमरजीत प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़े: मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top