21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
5 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
5 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
5 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
5 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
5 hours ago

Jharkhand: पाकुड़ में चोरों का आतंक, पुलिस जवान का घर भी नहीं छोड़ा, मंगलसूत्र-चेन समेट ले गए; गुलेल से हमला कर दी खुली चुनौती!

पाकुड़: पाकुड़ शहर में चोरों ने एक ही रात में कई ठिकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर...

पाकुड़: पाकुड़ शहर में चोरों ने एक ही रात में कई ठिकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नगर थाना क्षेत्र में व्यवसायी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई, वहीं एसपी आवास में तैनात पुलिस जवान के घर से भी सोने की चेन और नकदी गायब मिली। इतना ही नहीं, चोरों ने एक अधिवक्ता के घर में भी घुसने की कोशिश की।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस जवान निसार अहमद के घर के बाहर देर रात संदिग्धों का सामना होने पर उन्होंने जवान पर गुलेल से हमला कर दिया और मौके से भाग निकले। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने शहर में रात की सुरक्षा और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खिड़की काटी, घर खंगाला और जेवर लेकर फरार

बड़ी अलीगंज में सेवानिवृत्त डीएसपी एलबी राम के मकान में किराये पर रह रहे संजय कुमार भगत के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोरों ने खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखा कीमती सामान खंगाल डाला।

परिजनों के अनुसार चोरी में सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, करीब 10 ग्राम सोने का टुकड़ा और नकदी शामिल है। घटना के बाद घर में सामान बिखरा मिला।

पुलिस जवान को देखते ही गुलेल से हमला

मधपाड़ा में एसपी आवास में पदस्थापित जवान निसार अहमद के घर भी चोरी हुई। जवान ने बताया कि वह ड्यूटी से देर रात घर लौटे तो दरवाजे के पास करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोग मौजूद थे। पूछने पर उनमें से लोगों ने गुलेल से हमला किया और भाग निकले।

बाद में घर की जांच करने पर सोने की चेन और नकदी चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस जवान के घर को निशाना बनाए जाने और विरोध पर हमला किए जाने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

अधिवक्ता के घर पर भी नजर, लेकिन नाकाम रहे चोर

शहर के मुख्य डाकघर के पास एक अधिवक्ता के मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि यहां चोर सफल नहीं हो सके। पुलिस के अनुसार जिस इलाके में चोरी हुई, वहां कुछ मकान घटना के समय खाली थे, जिससे चोरों को मौका मिला।

CCTV में तलाशा जा रहा चोरों का सुराग

घटनाओं की सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदातों के पीछे एक ही गिरोह है या अलग-अलग लोग सक्रिय हैं।

अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार मोची ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित मकान की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक ही रात में कई घरों में चोरी और पुलिस जवान से टकराव की घटना ने पाकुड़ में सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब निगाह इस बात पर है कि पुलिस कब तक चोरों तक पहुंचती है और चोरी गए जेवर व नकदी बरामद कर पाती है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जांबाज होंगे सम्मानित, वीरता से विशिष्ट सेवा तक मिलेगा पदक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top