10
BREAKING NEWS
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
No menu items available
BREAKING
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!
7 minutes ago
विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!
13 minutes ago
2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!
29 minutes ago
तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!
49 minutes ago
विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!
7 hours ago

Bihar: भारत-नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश मामले में बड़ा फैसला, म्यांमार की महिला समेत चार को 3-3 साल की सजा!

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बड़ा फैसला...

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। एसडीजेएम आनंद राज की अदालत ने म्यांमार की एक महिला समेत चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 2-2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह फैसला बुधवार को सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया गया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए थे

मामला लौकहा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 246 का है। अभियोजन के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 को एसएसबी के सब इंस्पेक्टर करुणा दास ने म्यांमार की बेगम ताहिरा को चार बच्चों और तीन पुरुष साथियों के साथ भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा था।

इसके बाद लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

चार आरोपियों को कोर्ट ने माना दोषी

सजा पाने वालों में म्यांमार के बोतीदांग क्षेत्र के आईकर्प जिला निवासी जेबुल की पत्नी बेगम ताहिरा, सिमरी घनश्यामपुर निवासी मो. कादिर, बसौली घनश्यामपुर निवासी मो. फरमूद और मो. नियामत शामिल हैं।

अदालत ने चारों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

2023 से जेल में है विदेशी महिला

अभियोजन के अनुसार, म्यांमार की नागरिक बेगम ताहिरा 7 अक्टूबर 2023 से न्यायिक हिरासत में है। उसकी हिरासत अवधि को सजा में समायोजित किए जाने के बाद करीब 50 दिन की अवधि शेष रहने की बात बताई गई है। वहीं, अन्य तीन आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

चार बच्चों के मामले में अलग प्रक्रिया

घटना के दौरान पकड़े गए चार बच्चों को सिवान स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। बच्चों के मामले में बाद में पटना हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अलग प्रक्रिया अपनाई गई।

अभियोजन पदाधिकारी भृगुनाथ राय के अनुसार, हाईकोर्ट के निर्देश पर चारों बच्चों के खिलाफ मामले को आगे नहीं बढ़ाने का आदेश दिया गया है। साथ ही म्यांमार की बेगम ताहिरा और चारों बच्चों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस मामले में अदालत के फैसले के बाद अब विदेशी नागरिक की सजा पूरी होने और देश वापसी की प्रक्रिया पर भी प्रशासन की नजर रहेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हाजीपुर हत्याकांड पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, बोले- आठ दिन बाद भी सभी आरोपी बाहर क्यों?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top