12
BREAKING NEWS
1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर... थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!पूर्णिया में एनडीए नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कार्यक्रम, 14 जिलों के स्नातक मतदाता रहे मौजूद!रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!मोदी के 25 साल की सेवा का शेखपुरा में दिखा असर, महादेव नगर पहुंचा ‘नमो सेवा’ स्वास्थ्य शिविर!नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!
No menu items available
BREAKING
1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर… थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!पूर्णिया में एनडीए नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कार्यक्रम, 14 जिलों के स्नातक मतदाता रहे मौजूद!रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!मोदी के 25 साल की सेवा का शेखपुरा में दिखा असर, महादेव नगर पहुंचा ‘नमो सेवा’ स्वास्थ्य शिविर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!
5 hours ago
पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!
5 hours ago
लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!
16 hours ago
11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!
16 hours ago
मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर… थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!
16 hours ago

Bihar News : मुंबई में हत्या, शिवहर में फूटा गुस्सा, शव सड़क पर, हाईवे जाम… न्याय कब मिलेगा?

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मुंबई में हत्या के...

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मुंबई में हत्या के बाद युवक का शव गांव पहुंचते ही आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने खाजेपुर पुल के पास शव को सड़क पर रखकर शिवहर-मुजफ्फरपुर राज्यमार्ग को जाम कर दिया।

इस अचानक जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले मुंबई में बैद्यनाथपुर गांव के तीन सगे भाइयों—धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर—पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

गुरुवार की सुबह जैसे ही धीरज ठाकुर का शव गांव पहुंचा, परिजनों का दुख गुस्से में बदल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मृतक के पिता अवधेश ठाकुर ने रोते-बिलखते हुए आरोप लगाया कि खाजेपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते पैसे देकर उनके बेटे की हत्या करवाई है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई।

वहीं तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि घटना मुंबई में हुई है, इसलिए कानूनी कार्रवाई वहीं की पुलिस द्वारा की जाएगी। हालांकि स्थानीय स्तर पर शांति बहाल करने और जाम हटवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!

शिवहर से अजीत मिलन की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top