10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
22 minutes ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
50 minutes ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
58 minutes ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
1 hour ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
5 hours ago

Bihar News : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विनोद कांबली पहुंचे शेखपुरा, प्रशंसकों से पूछा कैसन बा ? 

शेखपुरा के बरबीघा अंतर्गत एसकेआर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार से स्वर्गीय विजय शंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ...

शेखपुरा के बरबीघा अंतर्गत एसकेआर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार से स्वर्गीय विजय शंकर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। चार साल बाद पुनः आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रहे विनोद कांबली के द्वारा किया गया। बरबीघा पहुंचते ही विनोद कांबली की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी पागल दिखे।

बरबीघा पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे खुली जीप से कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे। उनके पीछे-पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल रही थी। मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने भोजपुरी में लोगों से पूछा कैसन बा? अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कुछ बेहतरीन क्रिकेट के पलों को याद किया। भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि सचमुच बिहार के लोग क्रिकेट के दीवाने हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि बिहार जाने पर लोग मुझे इतना प्यार और सम्मान देंगे। लोगों के प्यार से अभिभूत होकर उन्होंने बार-बार बिहार आने की इच्छा भी जताई। इसके बाद मैदान में पहुंचकर उन्होंने फीता काटते हुए जमुई और मुंगेर के बीच खेले जा रहे उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बैटिंग करने का प्रयास किया, लेकिन शारीरिक अस्वस्थता के चलते कर नहीं पाए।

विनोद कांबली के अलावे कई दिग्गज ने किया शिरकत 
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन कुमार, लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली, बॉलीवुड एक्टर अरमान ताहिल, भोजपुरी और मगही गायक गुंजन सिंह तथा समाजसेवी मनीष कश्यप शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर, संत मैरी के प्राचार्य प्रिंस पीजे, सुरेश सिंह, सियाराम सिंह, जयराम सिंह सहित काफी संख्या में समाजसेवी व प्रायोजक शामिल हुए।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत टूर्नामेंट के आयोजक संतोष कुमार शंकु के द्वारा अंग वस्त्र मोमेंटो और गुलदस्ता देकर किया गया। वही मनीष कश्यप, विधायक सुदर्शन कुमार, गुंजन सिंह और विनोद कांबली को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। लोगों को एक मंच पर और एक माला में पिरोने के लिए मैं छोटे भाई संतोष कुमार शंकु को दिल से धन्यवाद देता हूं। 

जमुई ने मुंगेर को पछाड़कर जीत की हासिल 

मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 16-16 ओवर के मुकाबले में मुंगेर की टीम 15.2 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। जवाबी पारी  खेलने उतरी जमुई की टीम ने 12.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जमुई की तरफ से विक्रम कुमार सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद पर 62 रन की पारी खेली।

वही जमुई के तेज गेंदबाज राजीव ठाकुर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। राजीव ठाकुर ने चार ओवर में 20 रन खर्च करके तीन विकेट हासिल किए थे। इस तरह से उद्घाटन मुकाबले में जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से अपनी पहली जीत दर्ज किया। वही मुंगेर का हार के साथ ही टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top