16
BREAKING NEWS
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?
No menu items available
BREAKING
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
2 seconds ago
बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!
6 minutes ago
बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!
11 minutes ago
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
3 hours ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
4 hours ago

बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!

पटना: बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। बक्सर जिले के होनहार कबड्डी खिलाड़ी दीपक कुमार का...

पटना: बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। बक्सर जिले के होनहार कबड्डी खिलाड़ी दीपक कुमार का चयन भारतीय जूनियर बालक कबड्डी टीम में हुआ है। दीपक अब नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल कबड्डी कप 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से बक्सर सहित पूरे बिहार के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

नेपाल कबड्डी महासंघ की ओर से 20 से 23 नवंबर 2026 तक काठमांडू में इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जूनियर बालक कबड्डी टीम सोमवार, 19 नवंबर को पटना हवाई अड्डे से दिल्ली होते हुए काठमांडू के लिए रवाना हुई। टीम में बिहार से दीपक कुमार को जगह मिली है।

राजगीर में प्रशिक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का मौका

दीपक कुमार का चयन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग के सहयोग से बिहार राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद हुआ। राज्य की खेल व्यवस्था के तहत प्रशिक्षण और चयन प्रक्रिया से गुजरकर दीपक ने भारतीय जूनियर टीम में अपनी जगह बनाई है। अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने की चुनौती होगी।

खेल पदाधिकारियों ने दी बधाई

दीपक कुमार के भारतीय टीम में चयनित होने पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, बिहार कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक एवं बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बधाई दी है।

इसके अलावा बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के सभापति कुमार विजय सिंह, अध्यक्ष अपूर्व सुकांत, सचिव विपुल कुमार सिंह सहित खेल से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भी दीपक को शुभकामनाएं दीं।

बिहार की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का अवसर

बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर टीम में चयन राज्य में कबड्डी की नई प्रतिभाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। काठमांडू में होने वाली प्रतियोगिता में दीपक के प्रदर्शन पर बिहार के खेल प्रेमियों की निगाहें रहेंगी। उनसे उम्मीद है कि वे भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे।

ये खबर भी पढ़े: बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top