25
BREAKING NEWS
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली 'लाल गाड़ी', 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!Jharkhand: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, कर्मचारियों में दिखा उत्साह!Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!Jharkhand: तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब, 10 किमी लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!
3 hours ago
Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
4 hours ago
Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!
4 hours ago
Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!
4 hours ago
Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!
4 hours ago

Bihar: बिहार में मानसून का कहर, कहीं सड़क बही, कहीं फसल डूबी… ठनका ने ली 7 की जान, 34 जिलों में अलर्ट!

पटना: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ने...

पटना: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। कहीं सड़कें पानी की तेज धार में बह गईं तो कहीं खेत जलमग्न हो गए। वहीं आकाशीय बिजली ने अलग-अलग जिलों में तबाही मचाते हुए 7 लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोग झुलस गए।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिम चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 5 और 6 अगस्त को राज्य में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

रक्सौल में सड़क बनी पानी का शिकार, 200 बीघा फसल डूबी

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बारिश और नहर के उफान ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। भेलाही–घोड़ासहन नहर सड़क पानी की तेज धार में बह गई। जयमंगलापुर के पास नहर का पानी खेतों में घुस गया, जिससे करीब 200 बीघा से अधिक जमीन में लगी धान सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गईं।

सड़क टूटने से करीब 15 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते मरम्मत और पानी नियंत्रण की व्यवस्था होती तो यह स्थिति नहीं बनती।

उफनती नदी में फंसे 11 श्रद्धालु, मानव श्रृंखला बनाकर बचाई जान

पश्चिम चंपारण क्षेत्र में नेपाल स्थित वाल्मीकि आश्रम से लौट रहे 11 श्रद्धालु तमसा नदी के तेज बहाव में फंस गए। पहाड़ों पर बारिश के कारण अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया था।

स्थिति बिगड़ते देख श्रद्धालुओं और स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाई और मानव श्रृंखला बनाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में बड़ा हादसा टल गया।

ठनका बना काल, मां-बेटे समेत 7 की मौत

सोमवार को बिहार में आकाशीय बिजली ने जमकर कहर बरपाया। समस्तीपुर में खेत में काम कर रही मां सविता देवी और उनके 13 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बच्चा झुलस गया।

बांका में धान रोपनी कर रही दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत वज्रपात से हुई। कटोरिया में नदी में नहाने गई महिला और बरौथा में स्कूल से लौट रहे छात्र की भी ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई। भागलपुर के अकबरनगर में भी 10वीं के छात्र की जान चली गई।

सीतामढ़ी में पेड़ गिरा, भारत-नेपाल मार्ग बाधित

सीतामढ़ी के बैरगनिया में तेज बारिश और हवा के कारण पेड़ गिर गया, जिससे भारत-नेपाल मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराने में जुटी रही।

अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में बारिश का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 से 48 घंटे तक कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

हालांकि बारिश बढ़ने के बावजूद बिहार में मानसून अभी भी सामान्य से कमजोर है। राज्य में अब तक सामान्य से करीब 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: EO हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, कबूलनामे पर सवाल, आरोपी की पत्नी बोली- ‘पति को फंसाया गया’; SIT खोलेगी हत्या का राज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top