6
BREAKING NEWS
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!
No menu items available
BREAKING
स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

स्कॉर्पियो बनी ‘चलता-फिरता तहखाना’; इंजन से स्टेपनी तक छिपाई थी 120 लीटर शराब, दो गिरफ्तार!
8 hours ago
शेखपुरा में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, हजारों दीपों से सजा शहर; PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद!
8 hours ago
मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में ‘रोजगार की दुकान’; कहीं पकौड़ी तली गई, कहीं चाय बंटी तो कहीं चमकाए जूते!
9 hours ago
5001 दीयों से जगमगाया लखीसराय; विश्वकर्मा पूजा के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदीपोत्सव!
18 hours ago
शेखपुरा में जमीन के कागजों का ‘ऑपरेशन क्लीन’; जमाबंदी की गड़बड़ियों पर प्रशासन का शिकंजा!
19 hours ago

Bihar: EO हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट, कबूलनामे पर सवाल, आरोपी की पत्नी बोली- ‘पति को फंसाया गया’; SIT खोलेगी हत्या का राज!

रोहतास: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। एक तरफ...

रोहतास: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां मुख्य आरोपी और दिवंगत EO के चालक मिथिलेश कुमार के कथित कबूलनामे को पुलिस अहम सबूत मान रही है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी की पत्नी आरती देवी के बयान ने पूरे मामले को फिर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

आरती देवी ने दावा किया है कि उनके पति को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मिथिलेश कुमार ने पुलिस दबाव में आकर हत्या स्वीकार की है, जबकि हकीकत कुछ और हो सकती है। उनके इस बयान के बाद चर्चित हत्याकांड में साजिश के एंगल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

साहब से अच्छे संबंध थे, हत्या की वजह समझ से बाहर

आरोपी चालक की पत्नी ने कहा कि उनके पति और EO विमल कुमार के बीच संबंध अच्छे थे। मिथिलेश कुमार कभी भी अपने अधिकारी के साथ विवाद या तनाव की बात घर पर नहीं बताते थे। बल्कि वह हमेशा अपने अधिकारी के व्यवहार और काम करने के तरीके की प्रशंसा करते थे।

आरती देवी का कहना है कि अगर उनके पति ने कोई अपराध नहीं किया तो उन्हें जबरन दोषी नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

मृतक की पत्नी भी जता चुकी हैं साजिश की आशंका

गौरतलब है कि इससे पहले दिवंगत EO विमल कुमार की पत्नी बबीता कुमारी भी इस हत्या को साजिश करार दे चुकी हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। अब आरोपी की पत्नी के बयान के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।

SIT के हाथ में अब पूरे केस की कमान

मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के IG विकास वैभव ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में गठित SIT अब हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच करेगी।

जांच टीम आरोपी के बयान, तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल से मिले सबूत और अन्य परिस्थितियों की गहराई से पड़ताल करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच किसी एक कहानी पर आधारित नहीं होगी, बल्कि सभी तथ्यों को जोड़कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

कई सवालों के जवाब तलाश रही जांच एजेंसी

फिलहाल इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में कई सवाल खड़े हैं—
क्या चालक ही हत्या का जिम्मेदार है?
क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है?
क्या कबूलनामा ही पूरी सच्चाई है या कहानी में कोई और किरदार भी है?

इन सभी सवालों का जवाब अब SIT की जांच के बाद ही सामने आएगा। बिहार के चर्चित EO हत्याकांड पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: EO मर्डर में नया ट्विस्ट, 50 लाख की डिमांड… नहीं देने पर विधायक ने कराई हत्या? पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप!

Bihar: 4 महीने में दो EO की हत्या… बिहार में अफसरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल! क्या फिर लौट रहा है अपराध का पुराना दौर?

Bihar: LJPR विधायक का एनकाउंटर क्यों नहीं? EO हत्याकांड में तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top