13
BREAKING NEWS
शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!लखीसराय में नवरात्र पर बड़ी दुर्गा मंदिर में डांडिया की धूम, महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने भक्तिमय माहौल में दी आकर्षक प्रस्तुति!शेखोपुरसराय के ओनमा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो घायल; गाय की मौत!राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, बालक टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!
2 minutes ago
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
17 hours ago
लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!
17 hours ago
शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!
17 hours ago
कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!
17 hours ago

रुस्तम की चुप्पी, गोली की गूंज – मुंगेर में सनसनीखेज मर्डर केस

मुंगेर | शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार को गंगा नदी से एक युवक का शव बरामद...

मुंगेर | शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब बुधवार को गंगा नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। बाद में शव की पहचान मुर्गियाचक निवासी नींबू व्यवसायी मो. कमरुद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र मो. रुस्तम के रूप में हुई। रुस्तम मंगलवार शाम से लापता था। बुधवार को उसका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कष्टहरणी घाट के पास गंगा से बरामद किया गया।

परिजनों के अनुसार रुस्तम मंगलवार शाम करीब 5 बजे बिना मोबाइल लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। बुधवार को जब पुलिस ने गंगा से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, तब परिजनों को शक हुआ और वे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव की पहचान की गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने की सूचना से गुस्साए परिजन शव लेकर मुर्गियाचक पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। टायर जलाकर और बांस-बल्ले लगाकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर एसपी को बुलाने की मांग करने लगे।

स्थिति को देखते हुए कोतवाली, पूरबसराय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एसपी सैयद इमरान मसूद खुद पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर न्याय का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हटाया गया।

इधर, मृतक के पिता मो. कमरुद्दीन ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रुस्तम स्लाइड फिटिंग का काम करता था और घर का कमाऊ सदस्य था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

रुस्तम छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top