12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
2 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
3 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
3 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
3 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
3 hours ago

Bihar News : लखीसराय में सियासी घमासान, पिपरिया प्रखंड भवन के शिलान्यास से कृषि मंत्री विजय सिन्हा गायब, 32 साल बाद विकास उत्सव के बीच ‘अपनों’ में ही रार!

लखीसराय: जिले के पिपरिया प्रखंड में 32 साल बाद विकास की एक बड़ी लकीर खींचे जाने की तैयारी तो पूरी...

लखीसराय: जिले के पिपरिया प्रखंड में 32 साल बाद विकास की एक बड़ी लकीर खींचे जाने की तैयारी तो पूरी है, लेकिन इस ‘विकास उत्सव’ ने जिले की राजनीति में एक नया सियासी भूचाल ला दिया है। आगामी 16 मई 2026 को होने वाले पिपरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भव्य शिलान्यास और मोहनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के उद्घाटन समारोह से लखीसराय के स्थानीय विधायक सह बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम पूरी तरह गायब है। जेडीयू और भाजपा के गठबंधन वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को ही इस बड़े कार्यक्रम से दूर रखने को लेकर अब अंदरूनी खींचतान और राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह करेंगे शिलान्यास, मंत्रियों की लगेगी फौज

मोहनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 16 मई को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह होंगे, जो इस नए भवन का शिलान्यास करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार तथा भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह भी शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राम शंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू करेंगे, जबकि इस पूरे आयोजन की कमान क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल के हाथों में है।

32 साल बाद दियारा में विकास उत्सव, पर अपनों को आमंत्रण नहीं!

गौरतलब है कि साल 1994 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पिपरिया को प्रखंड का दर्जा दिया था। प्रखंड बनने के 32 साल बाद अब जाकर मोहनपुर गांव में इसके स्थाई मुख्यालय सह अंचल कार्यालय के भवन की आधारशिला रखी जा रही है। दियारा क्षेत्र के लिए इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

लेकिन, इस ऐतिहासिक मौके पर लखीसराय के कद्दावर नेता और सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को आमंत्रित न किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आगामी पंचायत चुनाव की आहट के बीच इस तरह की गुटबाजी और ‘अपनों’ को ही किनारे लगाने का यह खेल विरोधियों से ज्यादा गठबंधन के भीतर ही घबराहट पैदा करने वाला है।

सांस्कृतिक रंग और बड़ी तैयारी, पर विवादों का साया

इस विकास उत्सव को यादगार बनाने के लिए पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। कार्यक्रम के दौरान लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान और स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। एक तरफ जहां स्थानीय जनता में 32 साल बाद मिल रही इस सौगात को लेकर भारी उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ मंच पर स्थानीय विधायक और मंत्री की अनुपस्थिति ने इस सरकारी कार्यक्रम को आपसी राजनीतिक वर्चस्व की जंग में तब्दील कर दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूब गया बिहार… क्या सच में युद्ध की तैयारी हो रही है?

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top