28
BREAKING NEWS
Jharkhand: 30 साल से अटकी जमीन की रसीद, जनता दरबार ने बदल दी तस्वीर; आवेदन के बाद मिली राहत!Jharkhand: सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे उपायुक्त, तीन डॉक्टर मिले गायब; वेतन रोकने का आदेश!Jharkhand: यात्रियों की सुरक्षा में मिसाल बना RPF रांची, मिला प्रतिष्ठित ‘Security Shield’ अवार्ड!Jharkhand: पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, JMM नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी!Jharkhand: छात्रों की लाठी से संसद तक गूंज, झारखंड में परीक्षा विवाद ने बदला सियासी रंग, BJP का राहुल गांधी पर सीधा हमला!Bihar: खजाना खाली या सरकार की नाकामी? तेजस्वी का बड़ा दावा—मुझे भी 6 महीने नहीं मिला वेतन, सैलरी संकट पर बिहार में सियासी घमासान!Bihar: सीवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या, दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में सनसनी!Jharkhand: झारखंड की बेटी ने जॉर्जिया में लहराया तिरंगा, अंजना कुमारी ने जीते दो कांस्य पदक!Bihar: डायल-112 में ‘गश्ती नहीं, मटरगश्ती’; भाई वीरेंद्र ने शराबबंदी और रोजगार पर भी दागे सवाल!Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा शेखपुरा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब; 17 अगस्त तक गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश!Bihar: डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, रेप केस में फंसाने की धमकी, मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों की सांसें अटकीं; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!Bihar: बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने की राह में कई शर्तें, जानिए कौन लड़ सकता है चुनाव!Bihar: राशन कार्ड की राह में OTP का अड़ंगा, 5,060 आवेदन में सिर्फ 20 ऑनलाइन!Jharkhand: आधी रात स्टेडियम में पहुंचा प्रशासन, छात्रों के बीच मचा सियासी घमासान; BJP नेताओं ने संभाला मोर्चा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: 30 साल से अटकी जमीन की रसीद, जनता दरबार ने बदल दी तस्वीर; आवेदन के बाद मिली राहत!Jharkhand: सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे उपायुक्त, तीन डॉक्टर मिले गायब; वेतन रोकने का आदेश!Jharkhand: यात्रियों की सुरक्षा में मिसाल बना RPF रांची, मिला प्रतिष्ठित ‘Security Shield’ अवार्ड!Jharkhand: पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, JMM नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी!Jharkhand: छात्रों की लाठी से संसद तक गूंज, झारखंड में परीक्षा विवाद ने बदला सियासी रंग, BJP का राहुल गांधी पर सीधा हमला!Bihar: खजाना खाली या सरकार की नाकामी? तेजस्वी का बड़ा दावा—मुझे भी 6 महीने नहीं मिला वेतन, सैलरी संकट पर बिहार में सियासी घमासान!Bihar: सीवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की हत्या, दो बाइक पर आए चार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; इलाके में सनसनी!Jharkhand: झारखंड की बेटी ने जॉर्जिया में लहराया तिरंगा, अंजना कुमारी ने जीते दो कांस्य पदक!Bihar: डायल-112 में ‘गश्ती नहीं, मटरगश्ती’; भाई वीरेंद्र ने शराबबंदी और रोजगार पर भी दागे सवाल!Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा शेखपुरा, सड़कों पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब; 17 अगस्त तक गूंजेगा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश!Bihar: डॉक्टर से 2.03 करोड़ की वसूली, रेप केस में फंसाने की धमकी, मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती बस बनी आग का गोला, 35 यात्रियों की सांसें अटकीं; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: 30 साल से अटकी जमीन की रसीद, जनता दरबार ने बदल दी तस्वीर; आवेदन के बाद मिली राहत!
4 minutes ago
Jharkhand: सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे उपायुक्त, तीन डॉक्टर मिले गायब; वेतन रोकने का आदेश!
11 minutes ago
Jharkhand: यात्रियों की सुरक्षा में मिसाल बना RPF रांची, मिला प्रतिष्ठित ‘Security Shield’ अवार्ड!
18 minutes ago
Jharkhand: पलामू में CM हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर FIR, JMM नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी!
2 hours ago
Jharkhand: छात्रों की लाठी से संसद तक गूंज, झारखंड में परीक्षा विवाद ने बदला सियासी रंग, BJP का राहुल गांधी पर सीधा हमला!
2 hours ago

Bihar News : बिहार में खेल व्यवस्था पर सख्ती, जमीनी निगरानी, इंफ्रास्ट्रक्चर और एकलव्य केंद्रों की गुणवत्ता पर विशेष जोर!

पटना: बिहार खेल विभाग ने राज्य में खेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने का...

पटना: बिहार खेल विभाग ने राज्य में खेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर ने समीक्षा बैठक में जिला खेल पदाधिकारियों (DSO) और अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मैदानी निरीक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों और परिसरों का दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत समझने और समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी तरीका है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रखंड स्तर के खेल मैदान, आउटडोर स्टेडियम और जिला स्तरीय व्यायामशालाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से संवाद स्थापित करें।

बैठक में खेल आधारभूत संरचना (Sports Infrastructure) के विकास और रख-रखाव को भी प्रमुख प्राथमिकता में रखा गया। डॉ. राजेंदर ने कहा कि केवल नए स्टेडियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता और नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Excellence) स्थापित करने की योजना की भी समीक्षा की गई। इसके तहत विभिन्न जिलों में विशेष खेलों के लिए उत्कृष्टता केंद्र विकसित किए जाएंगे—जैसे किशनगंज में ताइक्वांडो, अरवल में कबड्डी और मधेपुरा में बैडमिंटन। पहले चरण में 6 से 7 केंद्र शुरू करने की योजना है।

वहीं एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को कहा गया कि सभी केंद्रों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखें। वर्तमान में राज्य में 29 एकलव्य केंद्र संचालित हैं, जहां 1250 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। मई के अंत तक 18 नए केंद्र शुरू करने की तैयारी है।

इस दौरान बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल बेहतर अवसर और सुविधाओं की। उन्होंने कहा कि एकलव्य केंद्रों का विस्तार और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बैठक में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी में परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं और जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे खेल प्रशासन को और सशक्त बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़े: National News : राष्ट्रीय निशानेबाजों के चयन का बड़ा मंच बना कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top