27
BREAKING NEWS
शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!
4 minutes ago
राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!
8 minutes ago
CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’
17 minutes ago
मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!
29 minutes ago
गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!
39 minutes ago

गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से...

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग झुलसकर घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की मौत से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा है, वहीं घायलों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव के बीच आग जलाने के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेफर किया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे मंत्री और जनप्रतिनिधि

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, विधान परिषद सदस्य जनक राम, सदर विधायक सुभाष सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी अस्पताल पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और जरूरत के अनुसार उन्हें उच्चस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराने पर जोर दिया गया। दो बच्चों की मौत की खबर से अस्पताल में भी शोक का माहौल रहा।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने हादसे को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और सिविल सर्जन से बात कर घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने कहा कि दो मासूम बच्चों की मौत पूरे समाज के लिए गहरा दुख है। इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने नियमानुसार मुआवजा दिलाने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही, जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को पटना स्थित पीएमसीएच के बर्न अस्पताल या अन्य उन्नत चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट करने की बात भी कही।

सदर विधायक बोले—घायलों के इलाज पर लगातार नजर

सदर विधायक सुभाष सिंह ने घटना पर गहरा शोक जताया। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद वे वापस लौटे और अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए मरीजों के उपचार के संबंध में भी वहां के प्रबंधन से संपर्क करने की बात उन्होंने कही।

विधायक के अनुसार, वे अस्पताल का जायजा लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे, ताकि हादसे की परिस्थितियों को समझा जा सके और वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सके।

जांच के बाद स्पष्ट होगी हादसे की वजह

फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गैस रिसाव कैसे हुआ और आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

दो मासूम बच्चों की मौत और 17 लोगों के झुलसने की इस घटना ने सफियाबाद गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब पीड़ित परिवारों की निगाहें घायलों के स्वास्थ्य में सुधार और प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!

गोपालगंज से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top