25
BREAKING NEWS
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
6 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
6 hours ago
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
6 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
10 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
11 hours ago

Bihar: EOU का ऑपरेशन ‘ओल्ड केस’, नालंदा से पकड़ा गया आर्थिक अपराध का चर्चित आरोपी संटु सिंह!

नालंदा: कभी आर्थिक अपराध और कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े चर्चित नामों में शामिल रहे संजय कुमार सिंह उर्फ संटु...

नालंदा: कभी आर्थिक अपराध और कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े चर्चित नामों में शामिल रहे संजय कुमार सिंह उर्फ संटु सिंह पर आखिरकार कानून का शिकंजा कस गया। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना ने करीब नौ साल पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए तेलमर थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी वर्ष 2017 में दर्ज आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-08/17 में पटना व्यवहार न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई। EOU की टीम ने तेलमर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आर्थिक अपराध इकाई के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, संजय कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 419, 420, 467, 468, 471, 201 और 120(बी) के तहत कार्रवाई चल रही है।

पुराने ‘साइबर कनेक्शन’ की फिर चर्चा

स्थानीय लोगों के बीच एक बार फिर संटु सिंह के पुराने मामलों की चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि जब साइबर अपराध की दुनिया अभी शुरुआती दौर में थी, उस समय उसका नाम कथित रूप से एक बड़े नेटवर्क से जोड़ा जाता था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच व न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक, उस दौर में उसने काफी संपत्ति अर्जित की थी और पटना के आदर्श नगर सहित कई जगहों पर जमीन खरीदने की बातें सामने आती रही हैं।

बदल चुका था रहन-सहन, चला रहा था कारोबार

बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों से संजय सिंह अपने भाइयों के साथ ग्रिल निर्माण और बिक्री के कारोबार से जुड़ा था और सामान्य कारोबारी की तरह जीवन बिता रहा था। लेकिन पुराने मामले में लंबित वारंट ने एक बार फिर उसकी मुश्किलें बढ़ा दीं।

तेलमर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि EOU की टीम न्यायालय के वारंट के साथ पहुंची थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को EOU के सुपुर्द कर दिया गया है।

नौ साल पुराने मामले में हुई इस गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसी की नजर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क पर भी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मासूम गौतम की तलाश में उबाल, बगहा में फूटा लोगों का गुस्सा; NH किया जाम!

वीरेंद्र कुमार, नालंदा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top