37
BREAKING NEWS
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!Jharkhand: छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक पहुंची, नारेबाजी के बीच हेमंत सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट!Bihar: GEN-Z पर जदयू की नजर, युवा टीम को मिला ‘मिशन कनेक्ट’ का टास्क!Bihar: CM का बड़ा ऐलान: बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज, भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी!Bihar: DGP से मिले तेजस्वी, AK-47 मामले पर उठाए सवाल; फायरिंग और बंटी हत्याकांड पर सरकार को घेरा!Bihar: बिहार म्यूजियम में CM ने 3 प्रदर्शनियों का उद्घाटन, 8 पद्मश्री कलाकार रहे मौजूद; विस्तार के लिए 1 एकड़ जमीन मिली!Bihar: कटिहार समाहरणालय बना ‘रिश्तों का रणक्षेत्र’, दो पत्नियों की भिड़ंत, पति बीच में फंसा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!Bihar: सड़क बनी ‘धान का खेत’, भागलपुर में ग्रामीणों ने रोपाई कर जताया अनोखा विरोध!Bihar: नीरज चोपड़ा से प्रेरित बिहार के युवा, पटना में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम—कौन बना चैंपियन?Bihar: नेशनल मैदान में बिहार की बेटियों की एंट्री, जूनियर वुमेन हॉकी टीम घोषित, पुणे के लिए 8 अगस्त को रवाना!Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!Jharkhand: छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक पहुंची, नारेबाजी के बीच हेमंत सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट!Bihar: GEN-Z पर जदयू की नजर, युवा टीम को मिला ‘मिशन कनेक्ट’ का टास्क!Bihar: CM का बड़ा ऐलान: बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज, भागलपुर में AI यूनिवर्सिटी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ के बाद प्रिंस खान गैंग का संदिग्ध गुर्गा गिरफ्तार, हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद!
2 minutes ago
Jharkhand: JPSC आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे मंत्री, बीमार छात्र से बोले- ‘आपका जीवन अनमोल है’; संवाद से समाधान का भरोसा!
9 minutes ago
Jharkhand: घर की मिट्टी की दीवार गिरी तो खुला ‘पुराना राज’, मलबे में बिखरे 300 से ज्यादा चांदी के सिक्के!
15 minutes ago
Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!
24 minutes ago
Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!
34 minutes ago

Bihar: रेलवे में 95 अधिकारी-कर्मचारी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित, धनबाद मंडल अव्वल!

पटना/हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पाटलिपुत्र रेल...

पटना/हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा (पटना) में आयोजित भव्य समारोह में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने वर्ष 2026 के लिए कुल 95 रेलकर्मियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें महाप्रबंधक के साथ पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान रेल सप्ताह समारोह पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

समारोह में न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान हुआ, बल्कि विभिन्न मंडलों और विभागों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 56 दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड प्रदान की गई। समग्र प्रदर्शन के आधार पर धनबाद मंडल को वर्ष 2026 का ‘ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड’ मिला, जबकि सोनपुर और डीडीयू मंडल को संयुक्त रूप से रनर्स-अप कप से सम्मानित किया गया।

स्वच्छता अभियान में भी अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। बड़े स्टेशनों में डीडीयू जंक्शन, मध्यम श्रेणी में नरकटियागंज और छोटे स्टेशनों में राजगीर स्टेशन को स्वच्छता शील्ड प्रदान किया गया। वहीं जनशिकायत निवारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समस्तीपुर और सोनपुर मंडल को ‘रेल मदद शील्ड’ संयुक्त रूप से मिला।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और टीमवर्क के कारण पूर्व मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण तेजी से किया जा रहा है और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, यूनियन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: छात्र आंदोलन की गूंज विधानसभा तक पहुंची, नारेबाजी के बीच हेमंत सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top