11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
4 hours ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
4 hours ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
5 hours ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
5 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
5 hours ago

Bihar: कोचिंग से घर लौटीं तीन छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दो की मौत; तीसरी गंभीर!

सीतामढ़ी: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में कोचिंग से घर लौटने के बाद तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़...

सीतामढ़ी: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में कोचिंग से घर लौटने के बाद तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते तीनों बेहोश हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। इलाज के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान बाजितपुर निवासी घनश्याम सदा की 16 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी और रामएकबाल सदा की 15 वर्षीय पुत्री कोतरी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर लौटने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के मुताबिक, तीनों छात्राएं कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौटी थीं। घर आने के कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद तीनों बेहोश हो गईं। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल और निजी क्लीनिक पहुंचाया।

बताया गया कि कोतरी कुमारी को एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सपना कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे बाजपट्टी पीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

तीसरी छात्रा का फिलहाल निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका

बाजपट्टी पीएचसी के चिकित्सक ने छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने के मामले में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्राओं की तबीयत किस कारण बिगड़ी और दोनों की मौत की वास्तविक वजह क्या है।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण भी मौत की चिकित्सकीय पुष्टि को लेकर सीमाएं बनी हुई हैं।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

दोनों मृत किशोरियों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

एक ही गांव की तीन छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने और दो की मौत की घटना से पूरे बाजितपुर गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और तीसरी छात्रा के स्वास्थ्य तथा घटना से जुड़ी जानकारी पर भी नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जीआईपी पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, 20 टीमों ने दिखाया हुनर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top