17
BREAKING NEWS
शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!
7 hours ago
शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!
7 hours ago
शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!
9 hours ago
पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!
10 hours ago
लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!
10 hours ago

Bihar: जीआईपी पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, 20 टीमों ने दिखाया हुनर!

शेखपुरा: एक्सचेंज रोड स्थित जीआईपी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय...

शेखपुरा: एक्सचेंज रोड स्थित जीआईपी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने आकर्षक और रचनात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद निर्णायक मंडली में शामिल रोजी कुमारी, निधि कुमारी, रूचि गोस्वामी और दी-पा कुमारी ने सभी टीमों की मेहंदी डिजाइन का बारीकी से अवलोकन किया। निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना आसान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि सभी टीमों का प्रयास सराहनीय था और प्रत्येक दल ने एक से बढ़कर एक डिजाइन तैयार की थी।

निर्णायक मंडली ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए सोनम और अनुष्का की टीम को प्रथम स्थान प्रदान किया। वहीं नदा जिकरा और ऋषिका की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से नव्या एवं वंदन तथा इशिका एवं रिचा की टीम को दिया गया।

निर्णायकों ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में किसी एक टीम को विजेता घोषित करना काफी कठिन था, लेकिन प्रतियोगिता की प्रक्रिया के तहत स्थान निर्धारित करना आवश्यक था।

रचनात्मक कौशल के विकास में सहायक हैं ऐसे आयोजन : प्राचार्य

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल का गुणात्मक विकास होता है। साथ ही ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत या हार केवल एक पहलू है। इसका वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करना, जिम्मेदारी लेना और उसे सही तरीके से निभाना सिखाना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अशोकधाम हादसे के बाद डीएम के पत्र पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा मजाक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top