13
BREAKING NEWS
₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!वर्दी पर भारी पड़ा उग्र भीड़ का गुस्सा, समस्तीपुर में जान जोखिम में डालकर कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस, महिला जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए खुद ढाल बने साथी!CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च', राहुल-प्रियंका का 8 घंटे तक धरना, 250 से अधिक नेता हिरासत में लिए गए!लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!वर्दी पर भारी पड़ा उग्र भीड़ का गुस्सा, समस्तीपुर में जान जोखिम में डालकर कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस, महिला जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए खुद ढाल बने साथी!CEC के खिलाफ 5 दिन में 7वां विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’, राहुल-प्रियंका का 8 घंटे तक धरना, 250 से अधिक नेता हिरासत में लिए गए!लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!
1 minute ago
लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!
11 minutes ago
अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!
51 minutes ago
बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!
59 minutes ago
भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!
1 hour ago

भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!

रामगढ़ (झारखण्ड): पेट में गहरी भूख, सिर पर कर्ज का भारी बोझ और आंखों में दो अनाथ बच्चों को एक...

रामगढ़ (झारखण्ड): पेट में गहरी भूख, सिर पर कर्ज का भारी बोझ और आंखों में दो अनाथ बच्चों को एक बेहतर भविष्य देने का सपना—गरीबी की इसी आग में तपकर एक मां जब मैदान में उतरी, तो उसने मुश्किलों को ही अपना हथियार बना लिया।

झारखंड के रामगढ़ जिले में आयोजित होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने गरीबी के दर्द और एक महिला की अटूट हिम्मत को पूरे देश के सामने लाकर रख दिया है। ईंट-भट्ठे में दिन-रात हाड़-तोड़ मजदूरी करने वाली कविता महतो ने बिना किसी स्पोर्ट्स किट, जूते या ट्रैक सूट के, सिर्फ एक साधारण सी साड़ी पहनकर और नंगे पांव 1600 मीटर की दौड़ पूरी की।

खाली पेट और कर्ज के बोझ तले दौड़ती एक मां का हौसला

कविता के सिर से पति का साया उठ चुका है। परिवार पर भारी कर्ज है और दो छोटे बच्चों समेत बुजुर्ग सास-ससुर के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी कविता के कमजोर कंधों पर है। ईंट-भट्ठे की मामूली मजदूरी से परिवार का पेट पालना नामुमकिन हो रहा था, इसलिए उन्होंने होमगार्ड भर्ती परीक्षा में किस्मत आजमाने का फैसला किया।

ट्रायल के दिन कविता के पास ना तो जूते खरीदने के पैसे थे और ना ही स्पोर्ट्स ड्रेस। यही नहीं, घर में अनाज न होने के कारण वह भूखे पेट ही दौड़ लगाने मैदान में पहुंच गईं। लेकिन गरीबी की यह तंगी उनके हौसले को नहीं तोड़ पाई। जब सीटी बजी, तो साड़ी के पल्लू को संभालते हुए और नंगे पैरों से तपती जमीन को नापते हुए कविता इतनी तेजी से भागीं कि ट्रैक पर मौजूद कई प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया।

साड़ी में दौड़ते देख गूंज उठा मैदान

दौड़ पूरी करते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कविता का यह जज्बा देख हर कोई भावुक हो गया। गया जिले के इमामगंज से विधायक दीपा कुमारी ने भी कविता के इस संघर्ष को सलाम करते हुए कहा, “आज की पीढ़ी जो सुविधाओं की कमी या छोटी-मोटी दिक्कतों का बहाना बनाती है, उनके लिए कविता एक जीती-जागती मिसाल हैं। गरीबी और तंगी के बीच साड़ी पहनकर नंगे पांव दौड़ना यह साबित करता है कि सपनों को पूरा करने के लिए केवल जिजीविषा और जुनून की जरूरत होती है।”

गरीबी मिटाने का सपना: 284 पदों पर होनी है बहाली

रामगढ़ में होमगार्ड के कुल 284 पदों के लिए बहाली प्रक्रिया चल रही है, जिसमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत और विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत का विशेष आरक्षण प्रावधान है। कविता को उम्मीद है कि इस नौकरी के मिलने से उनके परिवार का यह गरीबी रूपी अभिशाप मिट जाएगा और उनके बच्चों को दो वक्त की रोटी नसीब हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: वर्दी पर भारी पड़ा उग्र भीड़ का गुस्सा, समस्तीपुर में जान जोखिम में डालकर कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस, महिला जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए खुद ढाल बने साथी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top