32
BREAKING NEWS
Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!National News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर छात्रों ने मनाया आंदोलन की जीत का जश्न!Bihar: लखीसराय में शिक्षा का नया अध्याय, साविकपुर विद्यालय में स्मार्ट क्लास और पिंक रूम की शुरुआत!Jharkhand: रांची में जेपीएससी विवाद पर छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- रिजल्ट नहीं व्यवस्था पर सवाल है!Bihar: शिक्षक पर गंभीर आरोप, जांच में सही पाए गए; ग्रामीणों ने डीईओ पर भी लगाए भ्रष्टाचार के आरोप!Bihar: इस्तीफा आया, ‘मेलोडी’ छाया, गया में राजनीति भी हुई चॉकलेटी, छात्रों ने मीठे में ढूंढी जीत!Bihar: धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, सदाकत आश्रम में बजे ढोल; कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल!Bihar: एक तरफ छात्राओं ने पुलिस को फूल देकर जीता दिल, दूसरी तरफ बैरिकेड तोड़कर बरसाए पत्थर… औरंगाबाद में NEET आंदोलन ने दिखाए दो अलग-अलग रंग!National News: जंतर-मंतर पर खत्म हुआ 36 दिन का आंदोलन, CJP ने कहा- तीनों मांगें मंजूर; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों में जश्न!National News: एक इस्तीफा… और दुनिया की नजर भारत पर, BBC-CNN से लेकर गार्जियन तक ने NEET आंदोलन को दी जगह!National News: NEET विवाद के बीच बड़ा सियासी भूचाल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा; छात्रों के आंदोलन के बाद बड़ा फैसला!Bihar: सीतामढ़ी में NEET प्रदर्शन उग्र, BJP झंडा लगी स्कॉर्पियो पर हमला; गाड़ी में बैठी नेता की बेटी बाल-बाल बची!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!National News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर छात्रों ने मनाया आंदोलन की जीत का जश्न!Bihar: लखीसराय में शिक्षा का नया अध्याय, साविकपुर विद्यालय में स्मार्ट क्लास और पिंक रूम की शुरुआत!Jharkhand: रांची में जेपीएससी विवाद पर छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- रिजल्ट नहीं व्यवस्था पर सवाल है!Bihar: शिक्षक पर गंभीर आरोप, जांच में सही पाए गए; ग्रामीणों ने डीईओ पर भी लगाए भ्रष्टाचार के आरोप!Bihar: इस्तीफा आया, ‘मेलोडी’ छाया, गया में राजनीति भी हुई चॉकलेटी, छात्रों ने मीठे में ढूंढी जीत!Bihar: धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, सदाकत आश्रम में बजे ढोल; कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल!Bihar: एक तरफ छात्राओं ने पुलिस को फूल देकर जीता दिल, दूसरी तरफ बैरिकेड तोड़कर बरसाए पत्थर… औरंगाबाद में NEET आंदोलन ने दिखाए दो अलग-अलग रंग!National News: जंतर-मंतर पर खत्म हुआ 36 दिन का आंदोलन, CJP ने कहा- तीनों मांगें मंजूर; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों में जश्न!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!
4 hours ago
Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!
4 hours ago
Bihar: 100 दिन की सरकार, 400 बेड का अस्पताल और 400 ई-बसों का तोहफा, सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘विकास का रिपोर्ट कार्ड’, लेकिन गेट पर मरीजों का इंतजार बना सवाल!
4 hours ago
Bihar: खेत में फसल नहीं, भेड़ियों का खौफ, जमुई में किसानों पर झुंड का हमला, बच्चों समेत 12 घायल!
4 hours ago
National News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर छात्रों ने मनाया आंदोलन की जीत का जश्न!
4 hours ago

पति भ्रष्ट; पत्नी खुद को निर्दोष बताने में मस्त ; पढ़िए सीओ दम्पति की पूरी कहानी?

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनकी पत्नी और अरियरी...

भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनकी पत्नी और अरियरी की अंचल अधिकारी अंकु गुप्ता भी जांच के घेरे में हैं। निगरानी विभाग की छापेमारी में दोनों की संपत्ति और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

अंकु गुप्ता खुद को निर्दोष बताने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि उनके घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वह पति के खिलाफ चल रही जांच में सहयोग कर रही हैं। उनका दावा है कि वह कार्यालय में किसी तरह के भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देतीं। आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय रहती हैं।

आर्थिक अपराध शाखा की जांच में प्रिंस राज पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। उनके घर से करोड़ों की जमीन, प्रॉपर्टी और बैंक डिपॉजिट के कागजात मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रिंस राज ने अपने कार्यकाल में कई सरकारी प्लॉट निजी लोगों के नाम पर म्यूटेशन कर दिए। इसके बदले करोड़ों रुपये की रिश्वत ली।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी उम्र छिपाने के लिए नाम बदलकर दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी। इस मामले की भी जांच चल रही है। अगर आरोप साबित होते हैं तो उनकी नौकरी जाना तय है। साथ ही अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

अंकु गुप्ता खुद को भले ही पाक-साफ बता रही हों, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अरियरी अंचल कार्यालय में कई दलाल सक्रिय हैं। ये दलाल अंचल कर्मियों से मिलकर जमीन की हेराफेरी करते हैं। मोटेशन और परिमार्जन के नाम पर मोटी रकम वसूल कर अंचलाधिकारी तक पहुंचाते हैं।

नियम के अनुसार जमीन का डोंगल अंचलाधिकारी के पास होना चाहिए। लेकिन अंकु गुप्ता का डोंगल एक कर्मचारी के पास है, जो उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है।

जानिए पूरा मामला ?

बुधवार 16 अप्रैल को भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने निलंबित अंचल अधिकारी प्रिंस राज के शेखपुरा और मधुबनी स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में SVU की टीम ने उनके घरों और संभावित निवेश स्थलों की दस्तावेजी और डिजिटल जांच की। जांच के दौरान टीम को कई ऐसे दस्तावेज और बैंक डिटेल्स मिले हैं, जो उनकी घोषित आय से 90% अधिक संपत्ति की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि उनकी पत्नी अंकु राज भी सीओ है और वह शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड में पदस्थापित है। वर्तमान में वह शेखपुरा शहर के राजोपुरम मोहल्ले में किराए की मकान में रहती है। जिसको लेकर शेखपुरा जिला में भी suv की कार्रवाई हुई है।

साथ ही बिहार पुलिस की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप जिस अंचलाधिकारी प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई की है, उसने नौकरी में आने से पहले बड़ा खेला किया था। आरोप हैं कि अंचलाधिकारी प्रिंस राज ने प्रिंस राज ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी है। 2004 में धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से परीक्षा पास की है। दोनों सर्टिफिकेट एसवीयू ने जब्त कर लिए हैं। अब एसवीयू की टीम प्रिंस राज की सभी कुंडलियों को खंगालने में जुट गई है।

प्रिंस राज पहले से ही गड़बड़ियों के आरोपों में घिरे थे। राज्य सरकार ने कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें निलंबित किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आए लेन-देन और अघोषित संपत्तियों के आधार पर SVU ने कोर्ट से सर्च वारंट लिया और यह कार्रवाई की। छापेमारी में टीम को करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति, संदिग्ध जमीन सौदों से जुड़े दस्तावेज, भारी नकदी और कई शेल कंपनियों की जानकारी मिली है। कुछ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। इनका विश्लेषण विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top