17
BREAKING NEWS
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
15 seconds ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
6 minutes ago
युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!
2 hours ago
बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
2 hours ago
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!
2 hours ago

गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

गोपालगंज: कुचायकोट के भठवा मोड़ पर शनिवार को सड़क पर दौड़ती एक स्कॉर्पियो अचानक मौत का वाहन बन गई। तेज...

गोपालगंज: कुचायकोट के भठवा मोड़ पर शनिवार को सड़क पर दौड़ती एक स्कॉर्पियो अचानक मौत का वाहन बन गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित बताई जा रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करण कुमार (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्की कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच स्कॉर्पियो का चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन में शराब होने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और वाहन को कौन चला रहा था। चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक करण कुमार मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के रहने वाले थे, जबकि घायल विक्की कुमार नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी हैं। हादसे की खबर घर पहुंचते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद सड़क सुरक्षा अभियान से जुड़े ‘हेलमेट मैन’ शाहिद ने तेज रफ्तार को लेकर चिंता जताई। उन्होंने युवाओं से हेलमेट पहनकर और नियंत्रित गति में वाहन चलाने की अपील की। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग की।

अब पुलिस की जांच इस हादसे से आगे बढ़कर उस पूरी कड़ी पर है, जिसमें कथित शराब लदी स्कॉर्पियो, फरार चालक और सड़क हादसे की वजह शामिल है।

गोपालगंज से अनुज पाण्डेय की रिपोर्ट…

ये खबर भी पढ़े: समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top