17
BREAKING NEWS
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
4 seconds ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
6 minutes ago
युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!
2 hours ago
बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
2 hours ago
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!
2 hours ago

समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!

समस्तीपुर: जिले में युवतियों के साथ कथित अभद्रता और बदसलूकी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आने के...

समस्तीपुर: जिले में युवतियों के साथ कथित अभद्रता और बदसलूकी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव से वायरल हुए वीडियो की जांच के बीच मुसरीघरारी थाना क्षेत्र और अब विभूतिपुर थाना क्षेत्र से भी ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी वीडियो की सत्यता, स्थान और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है।

मुसरीघरारी इलाके का वीडियो भी हुआ था वायरल

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो में बाइक के पास एक युवक और युवती दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आसपास कई युवक मौजूद हैं, जो दोनों से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर युवती के साथ हाथापाई और अभद्र व्यवहार की स्थिति भी दिखाई देती है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब एक से डेढ़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है और जमुआरी नदी के आसपास का होने की बात सामने आई है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है।

विभूतिपुर इलाके का नया वीडियो चर्चा में

इसी बीच शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से प्रसारित होने लगा। इसे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर समर्था इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में कई युवक एक युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवती के साथ मारपीट और थप्पड़ मारने की बात भी सामने आ रही है।

हालांकि, पुलिस ने अभी वीडियो की सत्यता और उसके स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। समस्तीपुर पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो किस स्थान और समय का है तथा उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है।

एक के बाद एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी और जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस लोगों से अपुष्ट जानकारी और अफवाहों को प्रसारित नहीं करने की अपील कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top