15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
1 hour ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
1 hour ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
1 hour ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
2 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
2 hours ago

मंच पर महिला सशक्तीकरण का भाषण, बाहर पत्तल लेकर ‘ऑपरेशन भोजन’; जीविका दीदियों का अनोखा संवाद!

रोहतास: जीविका के 20 साल पूरे होने पर रोहतास में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण की...

रोहतास: जीविका के 20 साल पूरे होने पर रोहतास में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण की खूब बातें हुईं। मंच से बताया गया कि जीविका दीदियां अब आत्मनिर्भर हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं और समाज में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। लेकिन कार्यक्रम स्थल के बाहर की तस्वीर कुछ अलग ही कहानी सुनाती नजर आई।

महिलाओं को भोजन के लिए ऐसी मशक्कत करनी पड़ी कि कुछ देर के लिए लगा मानो कार्यक्रम का अगला सत्र ‘भोजन खोजो अभियान’ हो। किसी के हाथ में पत्तल थी तो कोई भोजन की तलाश में इधर-उधर घूमती नजर आई। किसी को सब्जी मिली तो किसी को बाकी भोजन का इंतजार करना पड़ा। पानी के लिए भी कई महिलाएं परेशान दिखीं।

भाषण में आत्मनिर्भरता, भोजन में ‘खुद खोजो और पाओ’

पायलट बाबा धाम स्थित वीर कुंवर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंच से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की उपलब्धियां गिनाई गईं। लेकिन बाहर हालात ऐसे दिखे कि भोजन पाने के मामले में भी महिलाओं को अपनी ‘स्वावलंबन शक्ति’ का इस्तेमाल करना पड़ा।

भीड़ अधिक होने के कारण भोजन वितरण के दौरान अव्यवस्था जैसी स्थिति दिखाई दी। गर्मी और भीड़ के बीच पानी के लिए भी महिलाओं को इंतजार करना पड़ा।

सभागार फुल, बाहर भी ‘फुल हाउस’

आयोजकों के अनुसार करीब तीन हजार जीविका दीदियां कार्यक्रम में पहुंचीं। सभागार में जगह कम पड़ने पर कई महिलाएं बाहर बैठकर कार्यक्रम सुनती रहीं।

अंदर मंच से महिला सशक्तीकरण की चर्चा चलती रही और बाहर व्यवस्था का अपना ही ‘प्रैक्टिकल डेमो’ नजर आया। सवाल यही उठा कि जब तीन हजार महिलाओं के पहुंचने की जानकारी थी, तो भोजन और पानी के इंतजाम में इतनी परेशानी क्यों हुई?

जीविका दीदियों ने मांगा पहचान पत्र, व्यवस्था ने दिया ‘यादगार अनुभव’

कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने आधिकारिक पहचान पत्र और प्रमाणपत्र की मांग भी उठाई। मंत्री अशोक चौधरी ने इस दिशा में काम किए जाने की बात कही।

कुल मिलाकर कार्यक्रम का संदेश था—महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाइए। लेकिन कार्यक्रम की तस्वीरों ने एक अलग ही संदेश दे दिया—भोजन और पानी के लिए भी व्यवस्था ऐसी हो कि कोई किसी पर निर्भर न रहे!

मंच से महिला सशक्तीकरण का संदेश और मैदान में भोजन-पानी की जद्दोजहद ने कार्यक्रम को चर्चा में ला दिया है। अब सवाल भाषण का नहीं, व्यवस्था का है—आखिर जीविका दीदियों के ‘नीतीश संवाद’ में भोजन-पानी का संवाद इतना लंबा क्यों चला?

ये खबर भी पढ़े: तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top