27
BREAKING NEWS
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण आग, दो मासूमों की मौत, 17 लोग झुलसे; अस्पताल पहुंचे मंत्री-विधायक!लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवदुर्गा के नौ रूपों की झांकी ने मोहा मन, डांडिया की थाप पर झूमे नन्हे कलाकार!लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
No menu items available
BREAKING
सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!लखीसराय की अमीषा पटेल ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार SGFI नेशनल स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई!शेखपुरा में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, SP की सख्ती से पुलिस महकमे में हलचल!राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शेखपुरा को कांस्य पदक, अंडर-12 टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर!CM सम्राट चौधरी पर मीसा भारती का तीखा हमला, बोलीं—‘अनपढ़, जाहिल और गंवार’मोतिहारी में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार; 56 करोड़ की ठगी की कथित साजिश!गोपालगंज वाहन जब्ती-नीलामी मामले में EOU का शिकंजा, तत्कालीन MVI सुनील कुमार सिंह गिरफ्तार!गोपालगंज में 12 वर्षीय संजना का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा में महिला कुश्ती दंगल, साक्षी मलिक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला!
2 hours ago
पलंग के नीचे छिपाकर रखे थे 1280 बोतल कफ सिरप, सहरसा में पिता-पुत्र गिरफ्तार!
2 hours ago
लखीसराय में लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने का निर्देश, थानों के CCTV भी होंगे दुरुस्त!
2 hours ago
लखीसराय की ममता कल्याणी बनीं IPS, बिहार के 14 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रमोशन!
2 hours ago
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, बिहार के कई शहरों को मिलेगी सुविधा!
2 hours ago

Bihar: आरक्षण पर ‘अपने ही’ आमने-सामने: मांझी की क्रीमी लेयर वाली बात पर चिराग का पलटवार, बोले- पद छोड़कर करें ऐसी मांग!

पटना: बिहार में आरक्षण का मुद्दा अब विपक्ष बनाम सत्ता की लड़ाई से निकलकर NDA के भीतर की बहस बन...

पटना: बिहार में आरक्षण का मुद्दा अब विपक्ष बनाम सत्ता की लड़ाई से निकलकर NDA के भीतर की बहस बन गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा और क्रीमी लेयर की चर्चा पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तीखी आपत्ति जताई है। चिराग ने साफ कहा कि अगर मांझी आरक्षण में क्रीमी लेयर का प्रावधान चाहते हैं, तो पहले अपने पद से इस्तीफा दें।

मांझी ने आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत बताते हुए कहा था कि इसका लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर कोटे के भीतर कोटा लागू करने की मांग भी रखी थी। उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण का समर्थन किया था।

चिराग ने बताया आरक्षण का मूल आधार

चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था केवल आर्थिक असमानता दूर करने के लिए नहीं बनाई गई थी। देश में लंबे समय तक जाति और सामाजिक आधार पर भेदभाव हुआ। इसी सामाजिक असमानता को कम करने और वंचित वर्गों को बराबरी का अवसर देने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई।

उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ आर्थिक स्थिति से जोड़ना संविधान की मूल भावना से अलग होगा। यदि आरक्षण को लेकर संविधान में बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है तो इस पर संसद में खुली और गंभीर चर्चा होनी चाहिए।

मांझी के साथ बेटे संतोष पर भी निशाना

चिराग ने कहा कि यदि जीतन राम मांझी क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन भी इसका समर्थन करते हैं, तो दोनों को अपने पदों के बारे में विचार करना चाहिए। चिराग का यह बयान NDA के भीतर आरक्षण को लेकर मतभेद को खुलकर सामने लाता है।

‘आरक्षण को राजनीति का हथियार न बनाएं’

चिराग ने नेताओं पर आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद संवेदनशील विषय है और इस पर फैसला राजनीतिक फायदे के बजाय सामाजिक प्रभाव को ध्यान में रखकर होना चाहिए।

राहुल गांधी को भी घेरा

आरक्षण और सामाजिक भेदभाव के सवाल पर चिराग ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि आज समाज में भेदभाव मौजूद है तो देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस को भी अपने कार्यकाल और नीतियों पर जवाब देना चाहिए।

आरक्षण की समीक्षा बनाम सामाजिक न्याय की मूल अवधारणा—मांझी और चिराग के अलग-अलग रुख ने NDA के भीतर इस मुद्दे को नई राजनीतिक बहस में बदल दिया है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, श्रावणी मेला खत्म होते ही बाबाधाम में फिर शुरू हुई स्पर्श पूजा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top