3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
10 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जांबाज होंगे सम्मानित, वीरता से विशिष्ट सेवा तक मिलेगा पदक!

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 झारखंड पुलिस के उन अधिकारियों और जवानों के लिए खास होने जा रहा है, जिन्होंने अपनी...

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 झारखंड पुलिस के उन अधिकारियों और जवानों के लिए खास होने जा रहा है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा की मिसाल पेश की है। 15 अगस्त को राज्य के 29 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में राष्ट्रपति पदक, वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक के लिए चयनित पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM) के लिए अवर निरीक्षक कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ का चयन किया गया है। वर्तमान में वह झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-1, रांची में पदस्थ हैं। लंबे समय से पुलिस सेवा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक

वीरता के लिए Gallantry Medal (GM) पाने वालों में पांच पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें विनय कुमार, प्रमोद कुमार राय, आरक्षी/175 पेद प्रकाश महतो, रामचन्द्र कुमार महतो और आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने लातेहार और जामताड़ा में तैनाती के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को पदक के माध्यम से सम्मान मिलेगा।

23 अधिकारी-कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक

इस बार सबसे ज्यादा 23 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक यानी MSM के लिए चुना गया है। सूची में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं।

इनमें आईपीएस डॉ. माइकलराज एस, आईपीएस अन्नपू विजायलक्ष्मी और आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा समेत नीरज कुमार, अरुण कुमार, अरविंद कुमार पालित, वाशिष्ट कुंवर, संजय कुमार झा, विजय कुमार, मो. इरफान, द्वारका मंडल, मानती खलखो, प्रभा देवी, मनोज कुमार राय, असीत कुमार मोदी, दीपक मुंडा, महेंद्र महतो, हवलदार विजय थापा, रंजिता कुजूर, विदेशी मांझी, अजय कुमार दुबे, पूजा अंडा और दीपक कुमार सिंह के नाम शामिल हैं।

चयनित अधिकारी-कर्मी पुलिस मुख्यालय, एटीएस, एसटीएफ, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल, संचार एवं तकनीकी सेवाओं के अलावा रांची, गढ़वा, चतरा, गुमला समेत विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं।

13 अगस्त तक रांची एसएसपी के समक्ष रिपोर्टिंग

पुलिस मुख्यालय ने पदक के लिए चयनित सभी अधिकारियों और कर्मियों को 13 अगस्त 2026 की दोपहर तक रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। इस दौरान किसी अधिकारी या कर्मी का स्थानांतरण या नया पदस्थापन हो चुका है तो संबंधित एसएसपी, एसपी या नियंत्रक पदाधिकारी को इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को देने को कहा गया है।

समारोह में तय ड्रेस कोड के साथ पहुंचेंगे पदक विजेता

स्वतंत्रता दिवस के अलंकरण समारोह को लेकर पुलिस मुख्यालय ने वर्दी और पदक धारण करने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। अवर निरीक्षक स्तर से ऊपर के अधिकारी Ceremonial Dress (Review Order ‘B’), पीक कैप, सम ब्राउन और क्रॉस बेल्ट के साथ पदक धारण कर समारोह में शामिल होंगे। अन्य अधिकारी और जवान Proper Working Uniform में अपने प्राप्त पदक के साथ उपस्थित रहेंगे।

किसी को साहस के लिए, किसी को सेवा के लिए मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले ये पदक झारखंड पुलिस के लिए सिर्फ सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि पुलिस सेवा में साहस, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की पहचान भी हैं। इस बार राज्य के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों से चुने गए 29 अधिकारी-कर्मियों को मंच पर सम्मान मिलेगा।

किसी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने साहस का परिचय दिया तो किसी ने लंबे समय तक अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस सेवा को मजबूत किया। स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाला यह सम्मान उनके योगदान को सार्वजनिक पहचान देने के साथ पुलिस बल के अन्य जवानों को भी बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश लेकर निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के रंग में दिखा रेल मंडल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top