9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
1 hour ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
1 hour ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
1 hour ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
2 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
2 hours ago

Bihar News : बिना जांच आवेदन रिजेक्ट किया तो होगी कार्रवाई, मंत्री का सख्त आदेश!

लखीसराय: ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा...

लखीसराय: ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह लखीसराय के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभा कक्ष में “सहयोग शिविर” की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले भर में चल रहे शिविरों के संचालन, प्रगति और उनके प्रभाव का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

बैठक की शुरुआत में जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने सहयोग शिविरों की तैयारियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर कर्मियों की तैनाती की गई थी, जिनकी उपस्थिति की रोजाना निगरानी की जाती थी। साथ ही, वरीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर शिविरों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही थी। प्रतिदिन शाम 6 से 7 बजे के बीच समीक्षा बैठक कर प्रगति पर नजर रखी जाती थी।

डीएम ने बताया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था, जिसके माध्यम से आवेदनों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।

समीक्षा के दौरान मंत्री सुनील कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवन में सभी कर्मियों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि आम लोगों को जानकारी मिल सके। साथ ही, सभी योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया गया।

मंत्री ने बताया कि शिविरों में सबसे अधिक आवेदन राजस्व और आवास योजनाओं से जुड़े प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आवेदन को बिना समुचित जांच के खारिज नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, नल-जल योजना में सुधार के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए गए, वहीं सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, शिविरों के प्रभाव का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में विधायक सूर्यगढ़ा रामानंद मंडल, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : पेड़ भी लगे, इलाज भी मिला… लखीसराय में अनोखी पहल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top