10
BREAKING NEWS
पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!
No menu items available
BREAKING
पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!
55 seconds ago
पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
7 minutes ago
छत्तीसगढ़ नदी हादसे में 4 की मौत, कटिहार के नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी गोपाल कृष्ण की भी गई जान!
13 minutes ago
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!
19 hours ago
191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!
19 hours ago

Bihar News : लखीसराय में रसोइयों का शक्ति प्रदर्शन… बनी नई कमिटी!

लखीसराय: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, लखीसराय इकाई का स्थापना सम्मेलन उत्साह और...

लखीसराय: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, लखीसराय इकाई का स्थापना सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से सैकड़ों रसोइयों ने भाग लिया और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता ऊषा देवी, नूतन देवी और शिव नंदन पण्डित के अध्यक्ष मंडल ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन भी उनके द्वारा ही किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक नेता सत्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरोज चौबे मौजूद रहीं, जो बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महासचिव हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरोज चौबे ने कहा कि रसोइयों को अपने अधिकारों और मांगों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों का विरोध जताया।

वहीं उद्घाटनकर्ता सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि रसोइयों को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करना होगा और संगठन को मजबूत बनाना समय की जरूरत है।

सम्मेलन में श्रम कानूनों को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि 1 अप्रैल से लागू होने वाले श्रम कोड कानूनों के विरोध में ऐक्टू समेत 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा। लखीसराय में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

शिव नंदन पण्डित ने संगठन के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि नरेश महतो, उपेन्द्र तांती, ऊषा देवी और नूतन देवी सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। इसमें सम्मानित अध्यक्ष के रूप में सत्यार्थी, अध्यक्ष ऊषा देवी, उपाध्यक्ष गायत्री देवी, सचिव शिव नंदन पण्डित और सह सचिव नूतन देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में विन्देश्वरी मांझी, दीनदयाल यादव, नरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, विनोद कुमार दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में रसोइयों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : राजमिस्त्री के बेटे का कमाल, निरंजन बने बिहार टॉप-7, डीएम ने किया सम्मानित!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top