19
BREAKING NEWS
राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!
No menu items available
BREAKING
राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
4 minutes ago
भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!
22 minutes ago
ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!
28 minutes ago
पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!
32 minutes ago
नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!
42 minutes ago

भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!

भागलपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह एक युवक पर हमला किए जाने से अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म संख्या-6...

भागलपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह एक युवक पर हमला किए जाने से अफरातफरी मच गई। प्लेटफॉर्म संख्या-6 के गेट के समीप करीब सुबह 9 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने युवक को घेरकर पहले मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान फायरिंग भी की गई। गोली युवक के हाथ को छूते हुए निकल गई। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना की वजह स्टेशन पर एक यात्री के साथ हुई मोबाइल छिनतई का विरोध करना बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक ने मोबाइल छिनतई के दौरान पीड़ित यात्री की मदद की थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और करीब एक घंटे बाद हमलावर अपने अन्य साथियों के साथ वापस पहुंचे। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।

पहले घेरा, फिर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह युवक प्लेटफॉर्म संख्या-6 के गेट के समीप मौजूद था। इसी दौरान कई हमलावर वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले युवक के साथ मारपीट की गई, फिर चाकू से हमला किया गया। इसी बीच एक हमलावर ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली युवक के हाथ को छूते हुए निकल गई।

अचानक हुई फायरिंग से स्टेशन के आसपास मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जीआरपी ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

घटना को लेकर जीआरपी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नसीम अहमद ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या-6 के गेट के बाहर युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल किया गया है। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है और फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

भागलपुर रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त और संवेदनशील स्थान के पास चाकूबाजी और फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की लगातार आवाजाही वाले इलाके में हमलावरों का पहुंचना, युवक पर हमला करना और फिर फरार हो जाना गंभीर चिंता का विषय है।

फिलहाल पुलिस के सामने हमलावरों की पहचान करने, घटना में इस्तेमाल हथियार का पता लगाने और मोबाइल छिनतई के विरोध से जुड़े विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट करने की चुनौती है। पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top