16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
4 hours ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
5 hours ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
5 hours ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
5 hours ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
5 hours ago

Bihar: दिनकर की धरती से CM का बड़ा ऐलान—यूनिवर्सिटी भी बनेगी, 551 स्मार्ट स्कूल भी शुरू!

बेगूसराय: बिहार के लिए रविवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

बेगूसराय: बिहार के लिए रविवार का दिन शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से राज्यभर में 551 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ किया और साथ ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर यहां यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा भी की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू किए गए इन सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और आधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों को नीट और जेईई की कोचिंग भी दी जाएगी।

“ईंट-पत्थर नहीं, बिहार के भविष्य का उद्घाटन”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल स्कूल भवन का उद्घाटन करने नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की नींव रखने आए हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4 लाख छात्र इन स्कूलों से लाभान्वित होंगे।

सीएम ने यह भी कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए FILO ऐप के जरिए छात्र रात 12 बजे तक भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

महिलाओं को लेकर भी बड़ा वादा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले 2 वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे राज्य में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

अपराधियों को सख्त चेतावनी

सीएम सम्राट चौधरी ने अपराध पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए अब जगह नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों के पास दो ही विकल्प हैं—या तो जेल जाएं या बिहार छोड़ दें।

डिप्टी CM और केंद्रीय मंत्री ने भी रखे विचार

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि जब बेगूसराय आगे बढ़ता है, तो पूरा बिहार आगे बढ़ता है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों को राज्य के विकास की दिशा में अहम बताया।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिनकर की धरती पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और यूनिवर्सिटी के निर्माण को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं पर फोकस

शिक्षा विभाग के अनुसार, इन मॉडल स्कूलों का उद्देश्य 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इन स्कूलों को इस तरह विकसित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया और उनसे संवाद भी किया। वहीं पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: अधिकारियों के ‘अहंकार’ पर वित्त मंत्री का सख्त पत्र, बोले—फोन तक नहीं उठाते अफसर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top