17
BREAKING NEWS
चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!
No menu items available
BREAKING
चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
4 hours ago
महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!
4 hours ago
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
18 hours ago
बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!
18 hours ago
बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!
18 hours ago

Bihar News : सुपौल में बवाल, आरोपी VIP मंच पर कैसे पहुंचा?

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवस्थापित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह के बाद अब बड़ा विवाद खड़ा...

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में नवस्थापित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह के बाद अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरकारी कार्यक्रम में कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालन के आरोप में जेल जा चुके और हाल ही में जमानत पर बाहर आए एक व्यक्ति की मंच पर मौजूदगी ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।

शनिवार, 16 मई 2026 को आयोजित इस उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें विवादित छवि वाला व्यक्ति मंच पर मौजूद दिख रहा है और वह डिप्टी सीएम, सांसद दिलेश्वर कामत और बीएनएमयू के कुलपति प्रो. डॉ. बी.एस. झा को फूल-माला पहनाकर स्वागत करता नजर आ रहा है।

वीडियो के वायरल होते ही पूरे जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर एक सरकारी मंच तक ऐसे व्यक्ति की पहुंच कैसे हुई और उसे वीआईपी अतिथियों के स्वागत की अनुमति किसने दी।

मामले ने उस वक्त और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब यह चर्चा सामने आई कि क्षेत्र की पूर्व विधायक वीणा भारती को मंच पर जगह तक नहीं मिल सकी, जबकि एक विवादित आरोपी मंच पर सक्रिय भूमिका में दिखा। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वहीं, जब इस मामले पर बीएनएमयू के कुलपति प्रो. डॉ. बी.एस. झा से सवाल किया गया, तो उन्होंने खुद को इससे अनभिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था और विश्वविद्यालय की ओर से केवल डिप्टी सीएम, स्थानीय सांसद और विधायक की उपस्थिति तय थी। मंच पर अन्य लोगों की मौजूदगी की जानकारी स्थानीय आयोजकों को ही होगी। सवालों से बचते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही कारणों से वे मीडिया में बयान देने से बचते हैं।

फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन और सत्तारूढ़ दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन वायरल वीडियो के बाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह मामला अब सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि सरकारी कार्यक्रमों में सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर बड़ी बहस का कारण बन गया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : रक्सौल बॉर्डर पर हड़कंप, SSB ने चाइनीज नागरिक को दबोचा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top