12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
8 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
8 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
8 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
8 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
8 hours ago

Bihar News : रक्सौल बॉर्डर पर हड़कंप, SSB ने चाइनीज नागरिक को दबोचा!

रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में...

रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई रक्सौल बॉर्डर पर तैनात 47वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, मैत्री पुल पर नियमित जांच के दौरान SSB के जवानों ने एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को रोका। जांच में पता चला कि वह बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद तुरंत उसे हिरासत में ले लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 57 वर्षीय याओ शुजांग (Yao Shuzhang) के रूप में हुई है, जो चीन का नागरिक बताया जा रहा है। उसके पासपोर्ट नंबर EJO138408 के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि की गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह 11 मई 2026 को नेपाल के चितवन में खिलौना व्यापार के सिलसिले में आया था और वहीं से रक्सौल के रास्ते भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था।

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ अवैध प्रवेश का मामला है या इसके पीछे कोई और मंशा है, इसकी गहन जांच की जा रही है।

रक्सौल डीसीपी मनीष कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि, “एक चीनी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

फिलहाल, SSB ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 65 की उम्र में दूल्हा, 62 की दुल्हन, मंदिर में रचाई शादी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top