23
BREAKING NEWS
Bihar: नीट परीक्षा घोटाले की कमाई से खरीदी गई 20 करोड़ की जमीन, EOU जांच में डॉक्टर भाइयों के निवेश का खुलासा!Bihar: जहानाबाद में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, अस्पताल के कंपाउंडर पर केस की मांग!Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोकधाम हादसे पर CM सम्राट चौधरी व ललन सिंह ने जताया दुख, अब तक 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!Bihar: शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव!Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नीट परीक्षा घोटाले की कमाई से खरीदी गई 20 करोड़ की जमीन, EOU जांच में डॉक्टर भाइयों के निवेश का खुलासा!Bihar: जहानाबाद में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, अस्पताल के कंपाउंडर पर केस की मांग!Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोकधाम हादसे पर CM सम्राट चौधरी व ललन सिंह ने जताया दुख, अब तक 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!Bihar: शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव!Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नीट परीक्षा घोटाले की कमाई से खरीदी गई 20 करोड़ की जमीन, EOU जांच में डॉक्टर भाइयों के निवेश का खुलासा!
2 hours ago
Bihar: जहानाबाद में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, अस्पताल के कंपाउंडर पर केस की मांग!
2 hours ago
Bihar: लखीसराय में महाभगदड़: अशोकधाम हादसे पर CM सम्राट चौधरी व ललन सिंह ने जताया दुख, अब तक 8 महिलाओं की मौत, करंट और टूटी बैरिकेडिंग बनी त्रासदी की वजह!
5 hours ago
Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!
13 hours ago
Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!
13 hours ago

Bihar News : 65 की उम्र में दूल्हा, 62 की दुल्हन, मंदिर में रचाई शादी!

जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है।...

जमुई: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके एक बुजुर्ग जोड़े ने समाज की परवाह किए बिना मंदिर में शादी रचा ली। यह अनोखी शादी अब लोगों के बीच कौतूहल और बहस का विषय बन गई है।

खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव निवासी 65 वर्षीय चपट मांझी और 62 वर्षीय आशा देवी ने महादेव सिमरिया मंदिर में सात फेरे लेकर साथ जीने का फैसला किया। दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था और लंबे समय से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभा रहे थे।

बताया जाता है कि चपट मांझी की पत्नी का निधन करीब 15 साल पहले हो गया था। उनका बेटा और बहू बाहर रहकर काम करते हैं, जिससे उन्हें अकेलेपन और देखभाल की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान आशा देवी, जिनके पति का दो साल पहले निधन हो चुका है, उनका सहारा बनीं। दोनों का घर आमने-सामने होने के कारण नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम में बदल गया।

गांव में इस रिश्ते को लेकर लगातार ताने और चर्चा होने लगी। सामाजिक दबाव और आलोचनाओं से परेशान होकर दोनों ने आखिरकार शादी करने का निर्णय लिया और शनिवार को मंदिर में विधिवत विवाह कर लिया। इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, इस रिश्ते को परिवार की स्वीकृति नहीं मिल सकी है। चपट मांझी के बेटे अजय मांझी ने इस उम्र में शादी को गलत बताते हुए दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया है।

वहीं, कुछ ग्रामीण इस फैसले के समर्थन में भी नजर आए। उनका कहना है कि जब दोनों ने अपनी मर्जी से जीवन साथ बिताने का फैसला किया है, तो समाज को इसमें दखल नहीं देना चाहिए।

फिलहाल, यह अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक बड़ा सवाल छोड़ रही है—क्या प्यार की कोई उम्र होती है, या फिर समाज की सोच अब भी सीमाओं में बंधी हुई है?

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : इश्क की कीमत मौत, गोपालगंज में प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top