37
BREAKING NEWS
Bihar: मुजफ्फरपुर में बेटियों ने तोड़ी परंपरा: पिता को कंधा दिया, सबसे छोटी ने दी मुखाग्नि; विरोध के बीच बनी मिसाल!Bihar: लखीसराय में हथियारों का जखीरा बरामद, पिता-पुत्र निकले तस्कर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा!Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का 'रॉबिनहुड' चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मुजफ्फरपुर में बेटियों ने तोड़ी परंपरा: पिता को कंधा दिया, सबसे छोटी ने दी मुखाग्नि; विरोध के बीच बनी मिसाल!Bihar: लखीसराय में हथियारों का जखीरा बरामद, पिता-पुत्र निकले तस्कर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा!Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!Bihar: बिहार के 106 खिलाड़ियों को मिलेगा नौकरी का तोहफा, CM सम्राट चौधरी देंगे नियुक्ति पत्र; तेजस्वी यादव की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना को मिली रफ्तार!Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मुजफ्फरपुर में बेटियों ने तोड़ी परंपरा: पिता को कंधा दिया, सबसे छोटी ने दी मुखाग्नि; विरोध के बीच बनी मिसाल!
3 minutes ago
Bihar: लखीसराय में हथियारों का जखीरा बरामद, पिता-पुत्र निकले तस्कर, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा!
10 minutes ago
Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!
21 minutes ago
Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!
44 minutes ago
Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!
56 minutes ago

Bihar: NEET पेपर लीक केस में बड़ा ट्विस्ट, ‘मुख्य आरोपी’ संजीव मुखिया को CBI की क्लीनचिट, चार्जशीट में 45 नाम!

पटना: देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर उबाल के बीच जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। CBI ने...

पटना: देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर उबाल के बीच जांच में बड़ा मोड़ आ गया है। CBI ने 2024 NEET-UG पेपर लीक मामले के कथित मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को क्लीनचिट दे दी है। एजेंसी का कहना है कि जांच में उसके खिलाफ पेपर चुराने या लीक करने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले

CBI ने गुरुवार को कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में इस केस से जुड़े 45 लोगों के नाम शामिल किए हैं, लेकिन संजीव मुखिया को पेपर लीक की साजिश से सीधे तौर पर जोड़ने वाला कोई प्रमाण नहीं मिला।

जमानत मिली, फिर भी जेल में रहेगा

संजीव मुखिया को इस केस में जमानत मिल चुकी है, लेकिन वह अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। वजह है कि उसके खिलाफ सिपाही बहाली पेपर लीक का एक और मामला लंबित है।

EOU की जांच के बाद CBI को सौंपा गया था केस

इस हाई-प्रोफाइल मामले की शुरुआती जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने की थी। संजीव मुखिया पहले भी पेपर लीक मामलों में संदिग्ध रहा था, इसी आधार पर उसे इस केस में आरोपी बनाया गया था।
करीब 11 महीने तक फरार रहने के बाद EOU ने उसे गिरफ्तार किया था और अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। इसके बाद जांच CBI को ट्रांसफर कर दी गई।

CBI का दावा—पूरी चेन की पहचान

CBI ने दावा किया है कि उसने प्रश्नपत्र चोरी और वितरण में शामिल नेटवर्क की पहचान कर ली है। साथ ही उन उम्मीदवारों को भी चिन्हित किया गया है जिन्हें लीक पेपर से फायदा हुआ।

देशभर में उबाल, सड़कों पर छात्र

इस खुलासे के बीच NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों का आंदोलन जारी है, जहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस मुद्दे पर अनशन पर बैठे थे और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

बिहार में भी प्रदर्शन उग्र

बिहार में भी छात्रों का गुस्सा कम नहीं हो रहा। दरभंगा, बेगूसराय और कटिहार में प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगहों पर छात्रों ने DM ऑफिस घेरने की कोशिश की, वहीं पटना में अशोक राजपथ जाम कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जहानाबाद में बेकाबू प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी, हालात काबू में करने को पुलिस की फायरिंग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top