22
BREAKING NEWS
सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!
No menu items available
BREAKING
सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!शेखपुरा के नंदू कुमार का बिहार सिविल कोर्ट में चयन, अपर डिवीजन क्लर्क बने; जिले का बढ़ाया मान!शेखपुरा में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के भव्य कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रणधीर कुमार सोनी और MLC ललन प्रसाद रहे मौजूद!बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सहरसा के तेघड़ा गांव में दुर्गापूजा पर क्विज प्रतियोगिता, विधायक संजय सिंह ने बच्चों को किया सम्मानित!
37 minutes ago
राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड U20 रग्बी सीरीज, बिहार के 7 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; 100 साल की दोस्ती का जश्न!
47 minutes ago
कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश!
55 minutes ago
लखीसराय की जूनियर बालिका कबड्डी टीम चयनित, 57 खिलाड़ियों में से 14 को मौका; सीतामढ़ी में खेलेंगी राज्य चैंपियनशिप!
1 hour ago
पूर्व मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ‘रेल जन संवाद’, महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से सुनी समस्याएं!
1 hour ago

Jharkhand: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी कांड का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब; सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार!

रांची: राजधानी रांची में 9 जुलाई को कारोबारी अखिलेश पांडे के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी ने सनसनी मचा दी थी,...

रांची: राजधानी रांची में 9 जुलाई को कारोबारी अखिलेश पांडे के घर हुई हाई-प्रोफाइल चोरी ने सनसनी मचा दी थी, लेकिन अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात किसी साधारण चोर की नहीं, बल्कि एक खतरनाक अंतरराज्यीय गिरोह की सोची-समझी साजिश थी।

रांची पुलिस की स्पेशल टीम (SIT) ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना इरफान उर्फ उजाला उर्फ बाबा उर्फ आर्यन और उसके नेटवर्क की पहचान कर ली है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

सीतामढ़ी से दिल्ली तक छापेमारी, लाखों की बरामदगी

सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी और दिल्ली के बवाना इलाके में छापेमारी कर गिरोह की कमर तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने 17.36 लाख रुपये नकद, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किए। इतना ही नहीं, चोरी में इस्तेमाल की गई जगुआर कार (UP-78-EM-0101) को कोलकाता से जब्त किया गया।

सरगनाओं की पत्नियां गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए गिरोह के दो अहम लिंक को पकड़ लिया है। इरफान की पत्नी गुलशन प्रवीण और अफरोज उर्फ समीर की पत्नी शकीला उर्फ लाडली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से चोरी के गहने और नकदी बरामद हुई है।

हालांकि, गिरोह के मुख्य चेहरे—इरफान, अफरोज और नवीन शर्मा—अब भी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी के बाद और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

देशभर में फैला था चोरी का नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ है कि इरफान का नेटवर्क सिर्फ रांची तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे देश में फैला हुआ था। उसके खिलाफ कानपुर, दिल्ली, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, पुणे, केरल समेत कई शहरों में करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह हाई-प्रोफाइल घरों को निशाना बनाकर बड़ी वारदातों को अंजाम देता था।

तकनीक के दम पर खुली गुत्थी

इस केस को सुलझाने में एसआईटी ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। CCTV फुटेज, डिजिटल एविडेंस और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हटिया के वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बनी टीम ने लगातार मॉनिटरिंग कर इस केस को सुलझाया।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचने की सीख, लखीसराय में प्रवासन जागरूकता शिविर का आयोजन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top