8
BREAKING NEWS
औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!नेपाल की तबाही के बीच भारत का ‘मदद मिशन’ तेज, पांचवीं खेप में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं रवाना!पहाड़ से उतरा पानी, शहर में मचा हाहाकार! सासाराम के मोहल्लों में ‘सैलाब’, घर-दुकान तक डूबे!डीएपी खाद की आड़ में 1.20 करोड़ की विदेशी शराब, ट्रक से 1109 कार्टन बरामद; छह गिरफ्तार!कटिहार में डिजिटल हाजिरी का ‘खेल’! स्कूल में नहीं, दूसरे राज्य में थे शिक्षक… फिर भी लग गई अटेंडेंस!जब नेपाल पर टूटा आफत का सैलाब, मदद लेकर पहुंच गए सोनू सूद; बोले- नेपाल, आप अकेले नहीं हैं!लखीसराय में 22 हजार चालान पर लगेगा ‘लोक अदालत’ का ब्रेक, 12 सितंबर को होगा हिसाब!लखीसराय स्टेशन के पास खुला ‘क्वॉलिटी किंग’, पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़!
No menu items available
BREAKING
औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!नेपाल की तबाही के बीच भारत का ‘मदद मिशन’ तेज, पांचवीं खेप में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं रवाना!पहाड़ से उतरा पानी, शहर में मचा हाहाकार! सासाराम के मोहल्लों में ‘सैलाब’, घर-दुकान तक डूबे!डीएपी खाद की आड़ में 1.20 करोड़ की विदेशी शराब, ट्रक से 1109 कार्टन बरामद; छह गिरफ्तार!कटिहार में डिजिटल हाजिरी का ‘खेल’! स्कूल में नहीं, दूसरे राज्य में थे शिक्षक… फिर भी लग गई अटेंडेंस!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!
12 hours ago
किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!
12 hours ago
नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!
13 hours ago
नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
23 hours ago
कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!
24 hours ago

Jharkhand: चतरा में जमीन घोटाले का आरोप, CO-CI समेत 10 पर FIR; हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला!

चतरा: चतरा जिले में जमीन से जुड़े एक मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड हाईकोर्ट...

चतरा: चतरा जिले में जमीन से जुड़े एक मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद सदर थाना में अंचल अधिकारी (CO), अंचल निरीक्षक (CI) समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने की कोशिश की गई और सरकारी रिकॉर्ड में भी छेड़छाड़ की गई।

मामले में नगवां मोहल्ला निवासी फियाज अहमद ने शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में चतरा के CO अनिल कुमार, CI वीरेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी सीमा कुमारी सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

शिकायत के अनुसार, नगवां मोहल्ले में खाता संख्या 136 के प्लॉट नंबर 824 (17 डिसमिल) और प्लॉट नंबर 825 (9 डिसमिल) यानी कुल 26 डिसमिल जमीन मो. कलीमुल्लाह के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थी। फियाज अहमद का दावा है कि उन्होंने मो. कलीमुल्लाह के पुत्र मो. एकराम से यह जमीन खरीदी थी और मौके पर चाहरदीवारी भी कराई थी।

आरोप है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत फर्जी केवाला तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड में भी कथित रूप से बदलाव किया गया और उसी आधार पर जमीन का म्यूटेशन करा दिया गया।

फियाज अहमद के अनुसार, हीरा कुमार ने सलमा खातून से पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर कथित फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बाद में जमीन को मुकेश कुमार व उदय कुमार के नाम बेच दिया गया। इसके बाद जमीन पर कब्जा करने और चाहरदीवारी तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने इस मामले में 23 फरवरी को सदर थाना में आवेदन दिया था, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के 10 जुलाई के आदेश के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top