10
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
6 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
6 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
6 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
6 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
7 hours ago

Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध विस्फोटक नेटवर्क पर शिकंजा...

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध विस्फोटक नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। पश्चिम बंगाल से पहुंची NIA की टीम ने गुरुवार तड़के करीब 4 बजे नवलशाही थाना क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान मैगजीन संचालक शंकर यादव और उसके सहयोगी महेश कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट मामले की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई। NIA को शक है कि कोडरमा से अवैध तरीके से विस्फोटक की सप्लाई का नेटवर्क संचालित हो रहा था।

मैगजीन से लेकर घर तक NIA की छापेमारी

NIA की टीम ने नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा मौजा स्थित शंकर यादव की मैगजीन में सबसे पहले छापेमारी की। इसके बाद टीम ने उसके बतडीहा स्थित आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान कई दस्तावेजों और संदिग्ध रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच एजेंसी ने कई महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में लिए हैं।

घर से मिले 16 लाख रुपये और जमीन के दस्तावेज

NIA की कार्रवाई में शंकर यादव के घर से 16 लाख रुपये नकद और जमीन से जुड़े 22 दस्तावेज बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों की जांच कर रही है कि कहीं इनका संबंध अवैध कारोबार या किसी अन्य नेटवर्क से तो नहीं है।

बांकुड़ा विस्फोट कांड से जुड़े तार

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में शंकर यादव की फर्म मां दुर्गा इंटरप्राइजेज से विस्फोटक का एक खेप धनबाद की एक खदान के लिए वैध कागजात के साथ भेजा गया था। आरोप है कि इसी खेप में से कुछ विस्फोटक अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा भेजे जा रहे थे।

इसी दौरान मोटरसाइकिल से ले जाए जा रहे विस्फोटक में दुर्घटना के बाद विस्फोट हो गया था। इस मामले में बांकुड़ा थाने में केस दर्ज किया गया था। बाद में जांच NIA को सौंपी गई।

जांच के दौरान एजेंसी को पता चला कि कथित अवैध विस्फोटक की कड़ी कोडरमा स्थित शंकर यादव की मैगजीन से जुड़ रही है। इसके बाद NIA ने कोडरमा में कार्रवाई की।

12 NIA अधिकारी और 28 पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

इस ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। बंगाल से आई NIA की 12 सदस्यीय टीम के साथ कोडरमा पुलिस के 28 जवान भी शामिल थे।

छापेमारी के लिए पुलिसकर्मियों की चार अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिनमें पुरुष और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने सदर थाना, डोमचांच और नवलशाही थाना क्षेत्रों में शंकर यादव से जुड़े चार ठिकानों पर जांच की।

अब खंगाला जा रहा पूरा नेटवर्क

NIA अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अवैध विस्फोटक सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

कोडरमा में हुई इस कार्रवाई के बाद विस्फोटक कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच एजेंसी की नजर अब पूरे नेटवर्क और संभावित सहयोगियों पर है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: धनबाद में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन… प्रिंस खान गैंग के गुर्गे हथियार और बम के साथ दबोचे गए!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top