14
BREAKING NEWS
बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!
No menu items available
BREAKING
बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?
4 hours ago
बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!
5 hours ago
मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!
5 hours ago
मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!
5 hours ago
नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!
5 hours ago

Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बड़ा एक्शन… पूर्व अध्यक्ष के घर CID की दस्तक, अब खुलेगा भर्ती घोटाले का राज?

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच का शिकंजा अब...

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच का शिकंजा अब और कसता जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के बीच गुरुवार को CID की टीम ने JPSC के निवर्तमान अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते के आवास पर छापेमारी कर पूरे मामले में बड़ा कदम उठाया है।

कांके रोड स्थित आवास पर पहुंची CID की टीम ने पुलिस बल के साथ घंटों तक जांच की। अधिकारियों ने JPSC से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। हालांकि जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल पैदा कर दी है।

इस्तीफे के बाद बढ़ी जांच की रफ्तार

JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की कार्रवाई के बाद मंगलवार देर शाम एल. ख्यांग्ते ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद आयोग ने 14वीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत नौ परीक्षाओं को स्थगित कर दिया।

25 से 27 जुलाई तक होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में थी, लेकिन अचानक परीक्षा टलने से हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

CID के रडार पर पूरा परीक्षा सिस्टम

CID ने इस मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में कहां और कैसे गड़बड़ी हुई। अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर परीक्षा कराने वाली एजेंसी तक सभी की भूमिका की जांच की जा रही है।

पांच गिरफ्तारियों से खुल रहे हैं राज!

इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें JPSC की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, परीक्षा संचालन से जुड़ी आउटसोर्सिंग एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के निदेशक रामवीर सिंह, कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी और कंपनी के दो कर्मचारी मो. उस्मान व मो. एबाद शामिल हैं।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

गोड्डा से गिरफ्तारी, घर से मिले 5 लाख रुपये

जांच में एक बड़ा खुलासा तब हुआ जब कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी को गोड्डा के पोड़ैयाहाट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वह किराए के मकान में छिपा हुआ था। तलाशी के दौरान उसके ठिकाने से 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

अभ्यर्थियों का सवाल- आखिर कब तक चलेगा पेपर विवाद?

JPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में अनियमितता के आरोपों ने अभ्यर्थियों के बीच गुस्सा बढ़ा दिया है। छात्र सवाल उठा रहे हैं कि बार-बार भर्ती परीक्षाओं पर सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं और जिम्मेदार लोगों पर पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं होती।

अब सबकी नजर CID की जांच पर है। सवाल बड़ा है—क्या जांच सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक सीमित रहेगी या फिर उन चेहरों तक पहुंचेगी, जिनकी जिम्मेदारी पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाए रखने की थी?

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रांची की सड़कों पर सियासी जंग… आमने-सामने BJP और Congress, चले अंडे-टमाटर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top