21
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
7 minutes ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
18 minutes ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
31 minutes ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
39 minutes ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
52 minutes ago

Jharkhand News : पटना से गिरिडीह जा रही टाटा मैजिक जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान!

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, लेकिन एक चलती सीएनजी टाटा मैजिक पूरी तरह...

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया, लेकिन एक चलती सीएनजी टाटा मैजिक पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पांडेडीह मोड़ के पास हुई।

पटना से गिरिडीह की ओर आ रही सीएनजी टाटा मैजिक में अचानक चलते-चलते आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को वाहन रोककर तुरंत कूदना पड़ा, जिससे उसकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

वाहन चालक मिथलेश कुमार ने बताया कि वह पटना से मोबाइल टावर का ट्रांसफार्मर और अन्य सामान लेकर गिरिडीह आ रहे थे। अचानक वाहन में आग लगी, और देखते ही देखते पूरा वाहन जल गया। चालक के अनुसार, सीएनजी सिलेंडर फटने की आशंका है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस हादसे में चालक का मोबाइल फोन, नकदी और पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद वह पूरी तरह आर्थिक नुकसान से जूझ रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

फिलहाल प्रशासन घटना की जांच में जुटा है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand News : 25 किलो विस्फोटक… सेना ने ऐसे किया खत्म, देखकर रह जाएंगे हैरान!

सुजीत कुमार, गिरिडीह (झारखण्ड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top