13
BREAKING NEWS
संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!आरा में रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गुंडा परेड, हथकड़ी में थाने से कोर्ट तक ले गई पुलिस!CM के गृह जिले में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल!नेपाल से आया ‘मेहमान’ गैंडा? बिहार में वन विभाग की निगरानी तेज!वर्दी पर दाग; शराब पकड़ने की ड्यूटी में तैनात हवलदार और महिला होमगार्ड ही 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल!15 लाख की लग्जरी कार, निशाने पर 10 हजार के दो बकरे; पूर्णिया में 11 सेकेंड की चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात!बिहार में पढ़ाई के घंटे पर MLC बंशीधर ब्रजवासी का विवादित बयान: 9 से 6 बजे तक पढ़ेंगे बच्चे तो पागल हो जाएंगे, शिक्षकों पर भी उठाए सवाल!पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर अपहरण की कोशिश और परिवार को धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल!आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
No menu items available
BREAKING
संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!आरा में रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गुंडा परेड, हथकड़ी में थाने से कोर्ट तक ले गई पुलिस!CM के गृह जिले में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल!नेपाल से आया ‘मेहमान’ गैंडा? बिहार में वन विभाग की निगरानी तेज!वर्दी पर दाग; शराब पकड़ने की ड्यूटी में तैनात हवलदार और महिला होमगार्ड ही 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल!15 लाख की लग्जरी कार, निशाने पर 10 हजार के दो बकरे; पूर्णिया में 11 सेकेंड की चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात!बिहार में पढ़ाई के घंटे पर MLC बंशीधर ब्रजवासी का विवादित बयान: 9 से 6 बजे तक पढ़ेंगे बच्चे तो पागल हो जाएंगे, शिक्षकों पर भी उठाए सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!
4 minutes ago
पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!
12 minutes ago
भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!
23 minutes ago
जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!
32 minutes ago
गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!
38 minutes ago

Jharkhand: सीतामढ़ी का ‘रॉबिनहुड’ चोर! रांची में करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड, 20 राज्यों की पुलिस के लिए बना सिरदर्द!

रांची: रांची में कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी ने एक ऐसे शातिर चोर की कहानी सामने ला दी...

रांची: रांची में कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी ने एक ऐसे शातिर चोर की कहानी सामने ला दी है, जिस पर देश के कई राज्यों में चोरी के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले अब रांची पुलिस के निशाने पर है। पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर में कारोबारी और समाजसेवी अखिलेश पांडेय के घर हुई बड़ी चोरी के पीछे इसी गिरोह का हाथ है। खास बात यह है कि आरोपी चोरी के पैसों से जरूरतमंदों की मदद करने का दावा करता था, जिसके कारण गांव में कुछ लोग उसे ‘रॉबिनहुड‘ तक कहने लगे।

रांची के अशोक नगर इलाके में हुई करोड़ों की चोरी के बाद पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा होने लगा। पुलिस ने इस मामले में इरफान की पत्नी गुलशन परवीन और उसकी कथित प्रेमिका समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी जिले के गाड़ा जोगिया गांव का रहने वाला मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले है। इरफान पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत करीब 20 राज्यों में 100 से ज्यादा चोरी के मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

सीएम और राज्यपाल के ठिकानों तक पहुंच चुका है इरफान का नाम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इरफान इतना शातिर है कि उसने कई हाईप्रोफाइल इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और गोवा के राज्यपाल से जुड़े इलाकों में चोरी के मामले भी सामने आए हैं।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि करीब डेढ़ दशक पहले मजबूरी में पहली चोरी की थी। इसके बाद अपराध की दुनिया में ऐसा कदम रखा कि लगातार महंगे शौक और आलीशान जिंदगी के लिए चोरी को जरिया बना लिया।

करोड़ों की संपत्ति और शीशे का आलीशान मकान

गांव वालों के अनुसार, चोरी के पैसों से इरफान ने सीतामढ़ी में करोड़ों रुपये का आलीशान मकान बनवाया है। करीब 3-4 कट्ठे में बने इस घर के इंटीरियर पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। घर की सबसे ऊपरी मंजिल को शीशे से सजाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इरफान जरूरतमंदों की आर्थिक मदद भी करता था। इसी वजह से कुछ लोग उसे ‘उजाला’ नाम से जानते थे। हालांकि पुलिस के लिए वह एक बेहद शातिर अपराधी है, जिसने कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

महंगी गाड़ियों से करता था रेकी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इरफान अपनी पहचान छिपाने के लिए लग्जरी कारों का इस्तेमाल करता था। जगुआर, ऑडी और मर्सिडीज जैसी गाड़ियों से वह बड़े घरों और वीआईपी इलाकों पर नजर रखता था।

बताया जाता है कि वह चोरी के दौरान हथियार नहीं रखता था, बल्कि तकनीकी तरीके से घरों में घुसकर नकदी और गहने लेकर फरार हो जाता था। कई बार चोरी के बाद वह दूसरे राज्यों में चला जाता था ताकि पुलिस को भनक तक न लगे।

जज के घर से 65 लाख की चोरी का भी आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इरफान पर दिल्ली में एक जज के घर से करीब 65 लाख रुपये चोरी करने का आरोप भी है। इसके अलावा कई राज्यों में उसके खिलाफ चोरी और सेंधमारी के मामले दर्ज हैं।

अब रांची पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रांची चोरी की घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और चोरी का पैसा कहां-कहां पहुंचाया गया।

पुलिस की जांच का बड़ा सवाल — क्या इरफान का नेटवर्क सिर्फ चोरी तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है?

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: कोडरमा में NIA का विस्फोटक नेटवर्क पर छापा, मैगजीन संचालक समेत दो गिरफ्तार, घर से मिले 16 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top