16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
2 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
2 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
2 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
3 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
3 hours ago

Sheikhpura News : सिरारी में चोरों ने एक साथ कई दुकानों को बनाया निशाना, नकदी सहित लाखों की चोरी

06 फरवरी को प्रगति यात्रा को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर गांव आ रहे है।...


06 फरवरी को प्रगति यात्रा को लेकर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर गांव आ रहे है। इसके पहले ही शेखपुरा में बदमाशों का तांडव शुरू हो गया है। रविवार की देर रात चोरों ने दो मार्केट के दुकानों को निशाना बनाया, जहां नकदी सहित लाखों रुपये की सामान चोरी कर लिया है। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।


बीती रात चोरों ने सिरारी थाना से महज 100 मीटर दूरी पर अवस्थित सिरारी चौक पर अवस्थित दो मार्केट के 5 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब स्थानीय लोगों को भनक लगी तो इसकी सूचना थाना को दिया, लेकिन थाना के छोटा बाबू द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से नाराज़ होकर दुकानदारों ने शेखपुरा-लखीसराय पथ को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी किया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने एसपी एवं स्वान डॉग को बुलाने की मांग किया। इस दौरान सिरारी थानाध्यक्ष धनन्जय दास ने सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी ज्योति कश्यप पहुंची तो उन्हें भी लोगों की आक्रोश झेलनी पड़ी। हालांकि उनके द्वारा आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और सड़क जाम को हटाया।

इन दुकानों में हुई चोरी
सिरारी चौक स्थित मित्र मार्केट में रौशन कुमार के दवा दुकान एवं तेल मिल से 1 लाख 19 हज़ार रुपये नकदी व अन्य सामानों सहित उधार की बही को भी चोरी कर लिया। वहीं, इसी मार्केट में पंकज कुमार शर्मा के जेनरल स्टोर और रावा दुकान से 50 हज़ार नकदी सहित डेढ़ लाख रुपए का हॉर्लिक्स सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने बगल के ही महारानी मार्केट में अवस्थित भूपेंद्र प्रसाद सिंह के अंडा दुकान से 1 लाख 13 हज़ार रुपए नकदी की चोरी कर लिया है। ये होलसेल अंडा का बिक्रेता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।

लोगों ने किया सड़क जाम
सिरारी थाना के छोटा बाबू के दुर्व्यवहार से नाराज़ दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने शेखपुरा-लखीसराय पथ को जाम कर जमकर बबाल काटा। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। सड़क जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि जब इसकी सूचना थाना को दी तो थानाध्यक्ष धनन्जय दास ने कहा कि आपकी पहरेदारी के लिए नही बैठे है। जिस कारण लोगों ने सड़क जाम किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की सुचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है तथा घटना को अंजाम देने में शामिल लोगों की शिनाख़्त में काम कर रहे है।

सिरारी थाना चौक स्थित मित्र मार्केट की दीवार तोड़कर एवं महारानी मार्केट के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने पांच दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान महारानी मार्केट के खेत के पीछे से शराब की बोतल पाई गयी है। जबकि अपरधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है ,जल्द ही सभी चोर सलाखों के पीछे होंगे। -ज्योति कश्यप, डीएसपी मुख्यालय, शेखपुरा

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top