7
BREAKING NEWS
Bihar News : लालू यादव का 79वां जन्मदिन… लेकिन जश्न में कुछ ऐसा हुआ जो सबको चौंका गया!Jharkhand News : एक बुजुर्ग की जिंदगी संकट में… एक युवक की बहादुरी बनी उम्मीद!Jharkhand News : रामगढ़ के आमों की विदेश में दस्तक, 2 टन खेप UK के लिए रवाना!Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर खतरे की घंटी… क्या सुरक्षित हैं आप?Bihar News : किउल जंक्शन बनने वाला है बड़ा रेलवे हब… जानिए पूरा प्लान!Bihar News : बिहार का बेटा बना भारत का हीरो—सावन कुमार को मिला भव्य सम्मान!Bihar News : सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला… अंदर जो मिला उसने सबको हिला दिया!Jharkhand News : हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय!Jharkhand News : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुल से वंचित आरा गांव, बरसात में कट जाता है संपर्क!Bihar News : गांव-गांव बनेगी किसान ID… जानिए कैसे मिलेगा फायदा!Up News : जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा डुमरियागंज, पत्रकारों ने कराया ऐसा भंडारा कि उमड़ पड़ी भीड़!Bihar News : 48 घंटे में 12 लाख दो… वरना पूरा परिवार खत्म — बिहार में फिर एक्टिव हुआ कुख्यात गैंगस्टर!Bihar News : टिकट कटते ही फूट-फूटकर रो पड़े नेता! बोले- 4 रात से सोया नहीं… क्या RJD में सब ठीक है?Bihar News : दीपक का ‘प्रकाश’ बुझा या बुझाया गया?Bihar News : शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर जेवरात लूटे, पुलिस के दावों पर फिर उठी उंगली!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : लालू यादव का 79वां जन्मदिन… लेकिन जश्न में कुछ ऐसा हुआ जो सबको चौंका गया!Jharkhand News : एक बुजुर्ग की जिंदगी संकट में… एक युवक की बहादुरी बनी उम्मीद!Jharkhand News : रामगढ़ के आमों की विदेश में दस्तक, 2 टन खेप UK के लिए रवाना!Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर खतरे की घंटी… क्या सुरक्षित हैं आप?Bihar News : किउल जंक्शन बनने वाला है बड़ा रेलवे हब… जानिए पूरा प्लान!Bihar News : बिहार का बेटा बना भारत का हीरो—सावन कुमार को मिला भव्य सम्मान!Bihar News : सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला… अंदर जो मिला उसने सबको हिला दिया!Jharkhand News : हजारीबाग की छत पर उगा दुनिया का सबसे महंगा मियाजाकी आम, अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय!Jharkhand News : आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क और पुल से वंचित आरा गांव, बरसात में कट जाता है संपर्क!Bihar News : गांव-गांव बनेगी किसान ID… जानिए कैसे मिलेगा फायदा!Up News : जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा डुमरियागंज, पत्रकारों ने कराया ऐसा भंडारा कि उमड़ पड़ी भीड़!Bihar News : 48 घंटे में 12 लाख दो… वरना पूरा परिवार खत्म — बिहार में फिर एक्टिव हुआ कुख्यात गैंगस्टर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : लालू यादव का 79वां जन्मदिन… लेकिन जश्न में कुछ ऐसा हुआ जो सबको चौंका गया!
58 minutes ago
Jharkhand News : एक बुजुर्ग की जिंदगी संकट में… एक युवक की बहादुरी बनी उम्मीद!
1 hour ago
Jharkhand News : रामगढ़ के आमों की विदेश में दस्तक, 2 टन खेप UK के लिए रवाना!
1 hour ago
Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर खतरे की घंटी… क्या सुरक्षित हैं आप?
2 hours ago
Bihar News : किउल जंक्शन बनने वाला है बड़ा रेलवे हब… जानिए पूरा प्लान!
2 hours ago
Advertisement

Bihar News : लालू यादव का 79वां जन्मदिन… लेकिन जश्न में कुछ ऐसा हुआ जो सबको चौंका गया!

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां...

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां जन्मदिन पूरे उत्साह और पारिवारिक माहौल में मनाया। राजधानी पटना स्थित राबड़ी आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार, पार्टी नेताओं और समर्थकों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।

जन्मदिन के मौके पर लालू यादव ने 79 पाउंड का केक काटा और परिवार के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। शाम होते-होते माहौल और भी रंगीन हो गया जब आवास परिसर में पारंपरिक ‘लौंडा डांस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। उनकी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद थीं।

कार्यक्रम के दौरान एक खास पल तब आया जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी कलाई से हीरे का कंगन उतारकर कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे गायक छोटू छलिया को गिफ्ट कर दिया। इस भावुक और अनोखे अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

दिन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। लालू यादव खुद बाहर आकर कार्यकर्ताओं से मिले, उनका अभिवादन स्वीकार किया और अपने हाथों से उन्हें भोजन भी परोसा। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव भी मौजूद रहे।

वहीं, राजनीतिक बयानबाजी भी इस मौके पर देखने को मिली। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने जदयू नेता निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा मंत्री उन्हें इंजीनियर बनाएंगे। दरअसल, निशांत कुमार को लेकर पहले इंजीनियर होने का दावा किया जाता था, लेकिन उनके हलफनामे में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया है।

लालू यादव के जन्मदिन पर उनके परिवार के सदस्यों ने भी भावुक संदेश साझा किए। बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पिता हमेशा उनकी ढाल बनकर खड़े रहे हैं। वहीं बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अपने पिता को जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हालांकि जश्न के बीच लालू परिवार इस समय कुछ चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस और सुरक्षा में कटौती जैसे मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी के विरोध में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा भी लौटा दी है।

फिलहाल, राजनीतिक हलचल के बीच लालू यादव का जन्मदिन समारोह चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां एक ओर पारिवारिक जश्न दिखा, तो दूसरी ओर सियासी तंज और विवाद भी सुर्खियों में रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : विक्रमशिला सेतु पर खतरे की घंटी… क्या सुरक्षित हैं आप?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top