23
BREAKING NEWS
भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 1.05 लाख का जुर्माना; लखीसराय POCSO कोर्ट का फैसला!5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
No menu items available
BREAKING
भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 1.05 लाख का जुर्माना; लखीसराय POCSO कोर्ट का फैसला!5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!
12 minutes ago
भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!
32 minutes ago
बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!
40 minutes ago
लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!
51 minutes ago
किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!
1 hour ago

लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!

लखीसराय: शुक्रवार को लखीसराय में बैंकिंग व्यवस्था पर कर्मचारियों की हड़ताल का असर देखने को मिला। सप्ताह में पांच दिन...

लखीसराय: शुक्रवार को लखीसराय में बैंकिंग व्यवस्था पर कर्मचारियों की हड़ताल का असर देखने को मिला। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंककर्मियों और अधिकारियों ने देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल का आह्वान मुख्य रूप से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर किया है।

हड़ताल के दौरान लखीसराय में बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि पांच कार्य दिवस की व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है। UFBU के अनुसार, मार्च 2024 में हुए समझौते में इस मुद्दे पर सहमति बनी थी और इसे सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

पांच दिन बैंकिंग से लेकर भर्ती तक कई मांगें

बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करना, द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नोट के प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करना, PLI व्यवस्था में सुधार तथा बैंकों में पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती शामिल है। UFBU ने बैंक शाखाओं में क्लेरिकल और सब-स्टाफ की कमी को भी प्रमुख मुद्दा बताया है।

लखीसराय के बैंककर्मी भी आंदोलन में शामिल

स्थानीय स्तर पर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में PNB के विनोद कुमार, संजीव हँसदा, शिव राज कुमार, पप्पू कुमार, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार और प्रियांशु कुमार सहित बैंककर्मी शामिल रहे। वहीं बैंक ऑफ इंडिया के अशोक कुमार ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

आंदोलन का नेतृत्व यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक मुकेश कुमार के साथ शैलेन्द्र कुमार, राहुल कुमार और संजना कुमारी ने किया।

‘मांग पूरी होने तक संघर्ष’ का संदेश

बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था उनका प्रमुख मुद्दा है। UFBU ने सरकार की ओर से फिलहाल कोई निश्चित समयसीमा नहीं मिलने के कारण 11 सितंबर की हड़ताल वापस लेने से इनकार किया।

लखीसराय में बैंककर्मियों के प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था का मुद्दा अब सिर्फ यूनियन की बैठक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे लेकर कर्मचारी सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 1.05 लाख का जुर्माना; लखीसराय POCSO कोर्ट का फैसला!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top