5
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
13 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
13 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
14 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
14 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
14 hours ago

Bihar: रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का आगाज, सेवा और शिक्षा के नए केंद्र के रूप में तैयार हुआ रतन बाबू मेमोरियल हॉल!

लखीसराय: समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का स्थापना समारोह गुरुवार को गरिमामय माहौल...

लखीसराय: समाजसेवा, शिक्षा और जनकल्याण के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय का स्थापना समारोह गुरुवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रसिद्ध शिक्षाविद स्व. रामरतन प्रसाद सिंह की पुण्य स्मृति में बनाए गए रतन बाबू मेमोरियल स्मारक हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। यह हॉल आने वाले समय में सामाजिक कार्यों, शिक्षा और सेवा गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (PDG) संजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक विकास रोटरी के मूल सिद्धांत हैं, जिन्हें हर सदस्य को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने रतन बाबू मेमोरियल हॉल को समाज परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह स्थान शिक्षा, सेवा और जरूरतमंद लोगों के सहयोग का केंद्र बन सकता है।

नई टीम को मिली जिम्मेदारी

समारोह के दौरान रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय के नए सत्र के लिए नई टीम की घोषणा की गई। सुरेश प्रसाद सिंह को क्लब का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि रामयतन कुमार को दोबारा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब लखीसराय में सेवा की परंपरा को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से आने वाले दिनों में स्किल डेवलपमेंट, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा सहायता, सामुदायिक विकास और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रतन बाबू मेमोरियल के माध्यम से इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

समाजसेवा का नया केंद्र बनेगा हॉल

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि रतन बाबू मेमोरियल हॉल केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज सेवा और सकारात्मक बदलाव की एक नई शुरुआत है। यहां भविष्य में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक गतिविधियां और जनहित से जुड़े कार्य आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार, डॉ. कुमार अमित, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह, डॉ. अरुण कुमार, शिक्षक संघ अध्यक्ष मुनींद्र झा, डॉ अशोक सिंह, डॉ चंद्रमोहन एवं डॉ सुरेश शरण सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, रोटेरियन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करने और रतन बाबू मेमोरियल को सेवा, शिक्षा एवं मानव कल्याण का मजबूत केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में PM मोदी के नाम मंदिर, जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top