4
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!थार जीतने पहुंचे घुड़सवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी; चर्चित घुड़दौड़ रद्द, बाइक और स्कूटी भी नहीं मिली; खाली पड़ा तबेला दे रहा कहानी की गवाही!अब चुप्पी नहीं, सीधे 112 पर घंटी; स्कूल की बेटियों के बीच पहुंचीं लखीसराय SP, बोलीं- गलत नजर रखने वालों की शिकायत करें, पुलिस लेगी एक्शन!संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा 'मैं भारत का संविधान खड़ा हूं...', पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!कबड्डी के मैदान में बिहार की बेटियों का विजयघोष, तीन टीमों को पछाड़ पूल में बनीं नंबर-1!शिक्षा और रोजगार के सवाल पर नागपुर में जुटेंगे छात्र, शेखपुरा से AISA के साथी रवाना; 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बनेगी आंदोलन की रणनीति!छोटी बचत से बड़े कारोबार का रास्ता; युवाओं को लघु ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने की DCO ने दी सलाह!बुद्ध की धरती पर शर्मनाक तस्वीर; प्रसाद के लिए टूट पड़ी भीड़, विदेशी बौद्ध भिक्षुओं को पीछे हटना पड़ा; गया के गुरपा पहाड़ का वीडियो वायरल!छठ और सिंदूर पर टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन की बढ़ी मुश्किलें; यश माहेश्वरी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद, 3 दिसंबर को होगी सुनवाई!जूते में मिट्टी लगने का डर था क्या साहब? सरकारी गाड़ी में बैठे रहे शेरघाटी के SDM, बाहर खड़ी महिला सुनाती रही फरियाद; RJD ने पोस्ट किया वीडियो!थार जीतने पहुंचे घुड़सवारों की उम्मीदों पर फिरा पानी; चर्चित घुड़दौड़ रद्द, बाइक और स्कूटी भी नहीं मिली; खाली पड़ा तबेला दे रहा कहानी की गवाही!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में कबड्डी का महाकुंभ शुरू, पहले ही दिन मचा घमासान; पटना, सारण और वैशाली ने दिखाया दम!
5 hours ago
125 बीघा जमीन, 73.50 लाख कैश और 11 लोगों का नेटवर्क; पूर्व राजद नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन!
5 hours ago
पटना साहिब में बंदरों का खौफ; मुंबई से दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु पर हमला, कपड़े फाड़े और काटकर किया घायल!
5 hours ago
बनारसी टुडू के निधन से समाहरणालय में पसरा मातम, अधिकारियों-कर्मियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि!
5 hours ago
बिहार की महिला हॉकी टीम में जगह बनाने का मौका, राजगीर में दो दिन चलेगी खिलाड़ियों की अग्निपरीक्षा!
1 day ago

Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!

रोहतास: बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद पत्नी के कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ घर से चले...

रोहतास: बिहार पुलिस में नौकरी लगने के बाद पत्नी के कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ घर से चले जाने का मामला रोहतास में सामने आया है। डालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा निवासी अजय सिंह ने अपनी पत्नी अर्चना भारती और डेहरी के गांधी नगर निवासी विवेक नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अजय सिंह के अनुसार, उनकी शादी 26 जनवरी 2025 को अर्चना भारती के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती महीनों में दोनों साथ रह रहे थे। पति का दावा है कि शादी के बाद उन्होंने पत्नी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहयोग किया, जिसके बाद अर्चना की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई।

पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद प्रशिक्षण पर जाने की तैयारी के दौरान 3 जुलाई 2026 को अर्चना घर से चली गई। अजय का दावा है कि वह डेहरी के गांधी नगर निवासी विवेक के साथ गई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी के मोबाइल चैट को लेकर पहले भी परिवार में विवाद हुआ था।

अजय सिंह ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि घर से जाते समय पत्नी अपने साथ शादी के आभूषण और नकदी ले गई। उन्होंने पुलिस से पत्नी का पता लगाने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

रोहतास पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों में घर से गई और पति की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। महिला और उसके कथित साथी के संबंध में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

रोहतास एसपी राज ने कैमरे पर बयान देने से इनकार करते हुए बताया कि मामला निजी प्रकृति का है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल महिला के घर से जाने की वास्तविक वजह और उसके वर्तमान ठिकाने को लेकर पुलिस जांच जारी है। पति की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top