आजादी के बाद पहली बार शेखपुरा जंक्शन से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हुई। रेलवे ने समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत की। ट्रेन को जमुई सांसद अरुण भारती, विधायक विजय सम्राट और भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि पहले ही दिन लगभग 6 घंटे देर से पहुंची।
सांसद अरुण भारती ने कहा कि शेखपुरा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। अब जिले और आसपास के लोगों को दिल्ली जाने में सुविधा मिलेगी।
विधायक विजय सम्राट ने कहा कि यह दिन शेखपुरा के लिए ऐतिहासिक है। यह ट्रेन सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि विकास के नए रास्ते भी खोलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन अगर नियमित चलाई जाती तो और बेहतर होता। इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि अब शेखपुरा के लोगों को दिल्ली जाने के लिए लखीसराय, किऊल या गया नहीं जाना पड़ेगा। सीधी ट्रेन मिलने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
दानापुर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रंजीत कुमार ने बताया कि पहले दिल्ली से शेखपुरा आने के लिए गया तक आना पड़ता था। अब सीधी ट्रेन सेवा से समय और पैसे की बचत होगी। खासकर व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/es/register?ref=RQUR4BEO