15
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!बिहार में बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा दावा—45 लाख लोग प्रभावित, बोले- केंद्र से चाहिए विशेष पैकेज!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, नीमी गांव की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रेशमा भारती ने लिया हिस्सा!शेखपुरा में हरोहर का कहर; डूबे रास्ते, घिरे गांव और ठप जिंदगी... नाव के सहारे उम्मीद!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
46 minutes ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
59 minutes ago
दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!
1 hour ago
बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!
1 hour ago
बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!
1 hour ago

Bihar: अशोकधाम में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, कृषि मंत्री ने किया श्रावणी मेला का शुभारंभ!

लखीसराय: श्रावण मास के पहले दिन ऐतिहासिक श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के...

लखीसराय: श्रावण मास के पहले दिन ऐतिहासिक श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसी के साथ श्रावणी मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान पूरा अशोकधाम परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री के आगमन पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त समेत जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुई।

इसके बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार और उप विकास आयुक्त सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, किसानों के कल्याण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की गई।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में अशोकधाम श्रावणी मेला की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, यातायात और प्रकाश व्यवस्था समेत कई इंतजाम किए गए हैं।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों की भी सराहना की।

इस मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्नपूर्णा भोजनालय का शुभारंभ किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

श्रावणी मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा सहायता केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया है, ताकि भक्तों को जलाभिषेक और दर्शन में किसी तरह की परेशानी न हो।

कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, देवघर-पटना मेमू का अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top