14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
3 hours ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
3 hours ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
4 hours ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
4 hours ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
4 hours ago

Bihar: पिता को सांप ने काटा तो बेटे ने जिंदा सांप को बोतल में बंद कर पहुंचाया अस्पताल, देखने उमड़ी भीड़!

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। एक युवक अपने सांप से डसे पिता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसके साथ एक और चीज थी जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। युवक हाथ में बोतल लेकर पहुंचा था, जिसमें वही जिंदा सांप बंद था जिसने उसके पिता को काटा था।

घटना नवगछिया अनुमंडल के कदवा थाना क्षेत्र स्थित प्रताप नगर गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान रुदल राय के रूप में हुई है। उनके बेटे विवेक कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ खेत पर बने बासा में काम कर रहे थे। इसी दौरान रुदल राय ईंट हटाने लगे, तभी ईंटों के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया।

सांप की प्रजाति की जानकारी नहीं होने के कारण विवेक कुमार ने तुरंत पिता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने सावधानी बरतते हुए उस सांप को भी पकड़ लिया और एक बोतल में बंद कर अस्पताल ले आए, ताकि डॉक्टर जरूरत पड़ने पर सांप की पहचान कर इलाज में मदद ले सकें।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने रुदल राय का इलाज शुरू कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वहीं, जब युवक बोतल में बंद जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा तो वहां मौजूद मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों की नजर उस पर टिक गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

विवेक कुमार ने बताया कि पिता की जान बचाना उनकी पहली प्राथमिकता थी, इसलिए उन्होंने सांप को भी साथ लाने का फैसला किया, ताकि इलाज में डॉक्टरों को मदद मिल सके।

इस घटना ने अस्पताल में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। पिता के प्रति बेटे की चिंता और हिम्मत की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

राजीव रंजन, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top