19
BREAKING NEWS
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!Bihar: बेटे की शादी में दहेज मांगने और शादी से इनकार का आरोप, जांच में फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया; चौकीदार बर्खास्त!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!
3 hours ago
Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!
3 hours ago
Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!
3 hours ago
Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!
3 hours ago
Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!
3 hours ago

Bihar: डीजे के गाने पर विवाद ने छीनी शादी की खुशी, अनियंत्रित वाहन ने युवक को कुचला; एक की मौत, तीन घायल!

अररिया: शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद...

अररिया: शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी घटना में बदल गया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के गोढ़ियारे में देर रात हुए इस हादसे में डीजे वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गोढ़ियारे चौक वार्ड संख्या-20 निवासी राजकुमार राय की बेटी की शादी सुपौल जिले के सिमराही बाजार निवासी ललन दास के पुत्र विकास कुमार से तय हुई थी। देर रात बारात फारबिसगंज पहुंची थी। दरवाजा लगने से पहले डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे।

इसी दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर किसी ने डीजे चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्से में डीजे चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा, जिसकी चपेट में कई बाराती और स्थानीय लोग आ गए।

इस हादसे में वधू पक्ष के 20 वर्षीय मिट्ठू कुमार राय, पिता अनिल कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वहीं हादसे में 12 वर्षीय सुशांत कुमार, 24 वर्षीय सुमन सागर और डीजे संचालक का भाई बबलू मंडल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।

शादी का माहौल बदला चीख-पुकार में
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद डीजे चालक सुनील कुमार वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और एक परिवार की शादी की खुशियां हमेशा के लिए गम में बदल गई हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मंदिर में शादी, कोर्ट में इंकार, बाढ़ सिविल कोर्ट में पकड़ौआ विवाह के आरोप से मचा हंगामा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top