13
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
4 hours ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
4 hours ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
4 hours ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
5 hours ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
5 hours ago

Bihar: सिमरी बख्तियारपुर में कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा!

सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने...

सहरसा: सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही कोसी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के एसी कोच के पहिए के पास से धुआं उठता देख रेलवे कर्मियों ने तत्काल स्थिति को संभाला। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान एसी कोच के पहिए के आसपास आग की लपटें दिखाई दीं। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को भी एहतियात बरतने को कहा गया।

ब्रेक ब्लॉक जाम होने से गर्म हुआ ब्रेक पैड

रेलवे की तकनीकी जांच में शुरुआती तौर पर सामने आया कि ब्रेक ब्लॉक जाम होने के कारण ब्रेक पैड अत्यधिक गर्म होकर जलने लगा, जिससे आग की स्थिति बनी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

आग पर काबू पाने के लिए छह अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।

यात्रियों को दूसरे कोच में किया गया शिफ्ट

सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित एसी कोच के यात्रियों को एहतियातन मानसी स्टेशन तक दूसरे कोच में शिफ्ट कराया गया। रेलवे की ओर से तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की गई।

घटना के बाद यात्रियों के बीच काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी।

एक ही स्टेशन पर दूसरी बड़ी घटना ने बढ़ाई चिंता

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रेल सुरक्षा को लेकर यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 3 अगस्त को इसी स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने की घटना सामने आई थी।

लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच रेलवे की तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि मौजूदा घटना में रेलवे की शुरुआती जांच ने ब्रेक ब्लॉक जाम होने को आग लगने की वजह बताया है।

कोसी एक्सप्रेस में आग की घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सवाल यह है कि एक ही स्टेशन पर लगातार ऐसी घटनाओं के बाद रेलवे की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या अतिरिक्त कदम उठाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मुंगेर विवि के दीक्षांत में साई कॉलेज का ‘गोल्डन धमाका’, दो बेटियों ने जीता स्वर्ण, एक छात्र ने रजत पदक से बढ़ाया शेखपुरा का मान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top